लाइव न्यूज़ :

सीताराम येचुरी ने सुझाए उपाए, राफेल डील का सच सामने लाने का एक मात्र यही तरीका

By भाषा | Updated: December 14, 2018 19:22 IST

उच्चतम न्यायालय ने भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे को चुनौती देने वाली याचिकायें यह कहते हुये खारिज कर दीं कि सौदे को निरस्त करने के लिये इसके ‘‘निर्णय लेने की प्रक्रिया पर वास्तव में संदेह करने की कोई वजह’’ नहीं है।

Open in App

वामदलों ने लड़ाकू विमान राफेल के मामले में उच्चतम न्यायालय के शुक्रवार को आये फैसले के आलोक में कहा कि इस विमान की खरीद में कथित गड़बड़ी के आरोपों का सच उजागर करने के लिये संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच ही एकमात्र उपाय है। 

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि राफेल का सच सामने लाने के लिये जेपीसी ही एकमात्र कारगर तरीका है। येचुरी ने कहा ‘‘इस मामले में हम जेपीसी के गठन की मांग को लगातार उठा रहे हैं। मोदी द्वारा जेपीसी की मांग को ठुकराना दोषसिद्धि का सबसे बड़ा सबूत है।’’ भाकपा ने भी कहा कि संसद देश में सर्वोच्च संस्था है। भारत द्वारा फ्रांस के साथ किये गये कई अरब डालर के इस रक्षा सौदे की जेपीसी जांच की जानी चाहये। भाकपा के राज्यसभा सदस्य डी राजा ने कहा ‘‘हमारे लोकतंत्र में संसद सर्वोच्च है। राफेल सौदे की जेपीसी जांच होनी चाहिये। यह सभी विपक्षी दलों की मांग है।’’ राजा ने कहा कि सरकार आखिरकार जेपीसी जांच से बच क्यों रही है। सरकार को जेपीसी से जांच कराना चााहिये जिससे सच अपने आप सामने आ जायेगा।’’ भाकपा महासचिव सुधाकर रेड्डी ने उच्चतम न्यायालय के फैसले को सरकार के लिये राफेल सौदे पर ‘क्लीन चिट’ मानने से इंकार करते हुये कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और सरकार पर जेपीसी के गठन का लगातार दबाव बनाती रहेगी। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे को चुनौती देने वाली याचिकायें यह कहते हुये खारिज कर दीं कि सौदे को निरस्त करने के लिये इसके ‘‘निर्णय लेने की प्रक्रिया पर वास्तव में संदेह करने की कोई वजह’’ नहीं है।

टॅग्स :राफेल सौदासीताराम येचुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

कारोबारराफेल सहित कई मुद्दे पर बातचीत, 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात करेंगे, पूरा कार्यक्रम देखें

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत62,370 करोड़ रुपये और 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का करार, सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ किया अनुबंध

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर