सिपरी रिपोर्ट: दुनिया के 5 बड़े हथियार आयातकों की सूची में टॉप पर है भारत, चीन और पाकिस्तान से भी है आगे, देखें लिस्ट

By भाषा | Published: March 14, 2023 08:28 AM2023-03-14T08:28:12+5:302023-03-14T08:37:39+5:30

वहीं इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि एक तरफ जहां पिछले साल हथियारों के आयात में गिरावट दर्ज की गई, वहीं रूस से बढ़ते तनाव के चलते यूरोपीय देशों में हथियार खरीद में तेजी देखी गई है।

SIPRI Report India tops the list of world 5 biggest arms importers ahead of China and Pakistan see list | सिपरी रिपोर्ट: दुनिया के 5 बड़े हथियार आयातकों की सूची में टॉप पर है भारत, चीन और पाकिस्तान से भी है आगे, देखें लिस्ट

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsदुनिया के हथियार आयातकों की एक सूची सिपरी रिपोर्ट में तैयार की गई है। इस सूची में भारत सबसे पहला देश है जहां सबसे ज्यादा हथियारों की आयात हुई है। भारत ने न केवल चीन बल्कि पाकिस्तान को भी इसमें पझाड़ दिया है।

नई दिल्ली/हेल्सिंकी:भारत दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक बना हुआ है, हालांकि वर्ष 2013-17 और 2018-22 के बीच इसके आयात में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है। स्टॉकहोम स्थित थिंक टैंक ‘सिपरी’ द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि रूसी हमले के बाद अमेरिका और यूरोप से मिली सैन्य सहायता के बाद यूक्रेन पिछले साल दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया है।

रूस से तनाव के कारण यूरोपीय देशों में हथियार की खरीद बढ़ी है-रिपोर्ट

‘सिपरी’ से जुड़े वरिष्ठ अध्ययनकर्ता पीटर वेजेमेन ने कहा कि एक तरफ जहां पिछले साल हथियारों के आयात में गिरावट दर्ज की गई, वहीं रूस से बढ़ते तनाव के चलते यूरोपीय देशों में हथियार खरीद में तेजी देखी गई। रिपोर्ट में कहा गया, भारत के हथियार आयात में गिरावट का संबंध जटिल खरीद प्रक्रिया, शस्त्र आपूर्तिकर्ताओं में विविधता लाना और आयात के स्थान पर घरेलू डिजाइन को तरजीह देने से है। 

2018-22 के ये है दुनिया के 5 बड़े हथियार आयातक

‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (सिपरी) ने कहा कि वर्ष 2018-22 के दौरान दुनिया के पांच सबसे बड़े हथियार आयातक भारत, सऊदी अरब, कतर, ऑस्ट्रेलिया और चीन थे। रिपोर्ट के मुताबिक, पांच सबसे बड़े हथियार निर्यातकों में अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन और जर्मनी शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018-22 के दौरान दुनिया के आठवें सबसे बड़े हथियार आयातक पाकिस्तान द्वारा आयात में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें चीन इसका मुख्य आपूर्तिकर्ता रहा।

Web Title: SIPRI Report India tops the list of world 5 biggest arms importers ahead of China and Pakistan see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे