लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं तो स्पुतनिक की एक ही डोज है काफी, स्वास्थ्यकर्मियों पर किए गए शोध में खुलासा

By अभिषेक पारीक | Updated: July 12, 2021 22:04 IST

अब सामने आए एक शोध के मुताबिक कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों के लिए स्पुतनिक वी की एक डोज ही काफी है और दूसरी डोज का इस्तेमाल करने का कोई स्पष्ट लाभ नहीं है। स्पुतनिक कोरोना वायरस के खिलाफ 94 फीसद तक असरदार है। 

Open in App
ठळक मुद्देएक शोध के मुताबिक कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों के लिए स्पुतनिक वी की एक डोज ही काफी है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ठीक हो चुके लोगों में दूसरी डोज का इस्तेमाल करने का कोई स्पष्ट लाभ नहीं है। स्पुतनिक वी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ 94 फीसद तक असरदार है। 

देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की खबरों के बीच लोग कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज जल्द से जल्द लगवा लेना चाहते हैं। ऐसे लोगों में वो लोग भी शामिल हैं, जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं। हालांकि अब सामने आए एक शोध के मुताबिक कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों के लिए स्पुतनिक वी की एक डोज ही काफी है और दूसरी डोज का इस्तेमाल करने का कोई स्पष्ट लाभ नहीं है। स्पुतनिक कोरोना वायरस के खिलाफ 94 फीसद तक असरदार है। 

अर्जेंटीना के स्वास्थ्यकर्मियों पर किया गया यह अध्ययन साइंस डायरेक्ट जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन के मुताबिक, वैक्सीन की पहली खुराक के 21 दिनों के बाद 94 फीसद लोगों में स्पाइक स्पेसिफिक एंटीबॉडी विकसित हो गई। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों को स्पुतनिक वी की सिर्फ एक डोज बेहतर एंटीबॉडी का स्तर देती है। 

डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 90 फीसद प्रभावी

हाल ही में स्पुतनिक वी के निर्माताओं ने डेल्टा वेरिएंट को लेकर भी वैक्सीन को प्रभावी बताया था। निर्माताओं का दावा था कि यह डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 90 फीसद तक प्रभावी रहा है। 

भारत में भी मिलते-जुलते परिणाम 

दूसरी ओर, भारत में भी इस तरह का एक शोध हुआ है। हैदराबाद के एआईजी अस्पतालों के अध्ययन में सामने आया था कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों में मजबूत एंटीबॉडी प्रतिक्रिया के कारण वैक्सीन की सिर्फ एक ही खुराक पर्याप्त होती है। इस अध्ययन में भी स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया गया था। 16 जनवरी से 5 फरवरी के बीच 260 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई थी। 

कोविशील्ड और कोवैक्सीन के बाद तीसरी वैक्सीन

बता दें कि भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सिन के बाद स्पुतनिक वी तीसरी वैक्सीन है जिसका इस्तेमाल वैक्सीनेशन में किया जा रहा है। भारत में तीसरे टीके के रूप में इसे मान्यता दी गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया