लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर लिंचिंग : तीन आरोपी पुलिस रिमांड में भेजे गये, दो एसआईटी कर रही जांच

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:06 IST

Open in App

चंडीगढ़,17 अक्टूबर सिंघू बॉर्डर के पास किसानों के प्रदर्शन स्थल पर एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या करने में कथित तौर पर संलिप्त रहे तीन लोगों को सोनीपत की एक अदालत ने छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

हरियाणा पुलिस ने घटना की जांच के लिए दो विशेष जांच टीमें (एसआइटी) गठित की हैं।

सिख निहंग संप्रदाय के एक मुख्य सदस्य नारायण सिंह को शनिवार को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था।

वहीं, फतेहगढ़ साहिब के दो निहंगों--गोविंदप्रीत सिंह और भगवंत सिंह--ने लखबीर सिंह नाम के मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या किये जाने की घटना के सिलसिले में सोनीपत पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

पुलिस ने इस आधार पर आरोपियों को रिमांड में देने की मांग की थी कि उसे वारदात स्थल पर हुए घटनाक्रम की तह में जाना है, घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने गये कपड़ों को बरामद करना है और पूरे प्रकरण के बारे में उनसे गहराई से पूछताछ करनी है।

उन तीनों सिख निहंगों को सोनीपत में एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

एक एसआईटी का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मयंक गुप्ता कर रहे हैं जो खारखोडा, सोनीपत के सहायक पुलिस अधीक्षक हैं। वह विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हुए घटना के वीडियो की जांच करेंगे, जबकि सोनीपत के पुलिस उपाधीक्षक वीरेंदर सिंह घटना की संपूर्ण जांच करेंगे।

उल्लेखनीय है दलित मजदूर लखबीर सिंह का शव शुक्रवार को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर एक बैरीकेड से बंधा पाया गया था, जहां केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी डेरा डाले हुए हैं। सिंह का एक हाथ काट कर अलग कर दिया गया था और उसके शरीर पर धारदार हथियारों के वार से बने कई जख्मों के निशान थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो क्लिप में, कुछ निहंगों को घायल व्यक्ति के इर्दगिर्द खड़े देखा गया। वे लोग सिंह पर एक पवित्र धर्म ग्रंथ की बेअदबी का आरोप लगा रहे थे।

मृतक के परिवार ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की थी। सिंह की अंत्येष्टि शनिवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच उसके परिवार के सदस्यों की मौजूदगी के बीच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग