आप नेता राघव चड्ढा संग शादी करने जा रहीं परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू ने लगाई मुहर, कहा- आखिरकार ऐसा हो रहा है..

By अनिल शर्मा | Published: March 31, 2023 12:49 PM2023-03-31T12:49:16+5:302023-03-31T13:34:17+5:30

गौरतलब है कि पिछले दिनों परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को डिनर डेट पर देखा गया। इसके बाद दोनों साथ में दिल्ली एयरपोर्ट पर साथ देखे गए।

Singer Harrdy Claims Sandhu Raghav Chadha And Parineeti Chopra To Get Married Soon | आप नेता राघव चड्ढा संग शादी करने जा रहीं परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू ने लगाई मुहर, कहा- आखिरकार ऐसा हो रहा है..

आप नेता राघव चड्ढा संग शादी करने जा रहीं परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू ने लगाई मुहर, कहा- आखिरकार ऐसा हो रहा है..

Highlightsडीएनए को दिए साक्षात्कार में अभिनेता-गायक हार्डी ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने परिणीति को फोन पर बधाई दी।

मुंबईः आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के रिलेशनशिप में होने की अफवाहों के बीच खबर है कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। परिणीति के दोस्त पंजाबी सिंगर हार्डी संधू ने इसपर मुहर लगा दी है। हार्डी के मुताबिक उन्होंने परिणीति को बधाई भी दी है। गौरतलब है कि हार्डी संधू से पहले आप नेता संजीव अरोड़ा ने दोनों को ट्वीट कर बधाई दी थी। अब हार्डी संधू ने दोनों की शादी को कंफर्म किया है कि परिणीति और राघव जल्द शादी कर रहे हैं।

डीएनए को दिए साक्षात्कार में अभिनेता-गायक हार्डी ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने परिणीति को फोन पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "बहुत खुश हूं, आखिरकार ऐसा हो रहा है। बकौल हार्डी परिणीति ने फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' की शूटिंग के समय उनसे कहती थीं कि 'जब लगेगा सही इंसान मिल गया है, तभी शादी करूंगी'।

गौरतलब है कि पिछले दिनों परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को डिनर डेट पर देखा गया। इसके बाद दोनों साथ में दिल्ली एयरपोर्ट पर साथ देखे गए। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सवाल पर कुछ नहीं कहा था। हार्डी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि परिणीति आखिरकार जिंदगी में सेटल हो रही हैं। 

मालूम हो कि बीते बुधवार बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा,  राघव चड्ढा को लंदन में उल्लेखनीय उपलब्धि पुरस्कार से नवाजा गया। ‘इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग पुरस्कार’ बुधवार रात एक समारोह में प्रदान किया गया। राघव परिणीति के अलावा यह पुरस्कार सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला और भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान को प्रदान किया गया।

Web Title: Singer Harrdy Claims Sandhu Raghav Chadha And Parineeti Chopra To Get Married Soon

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे