सिनकैन ने परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए लैंडफॉल द्वीप का दौरा किया

By भाषा | Published: June 5, 2021 02:08 PM2021-06-05T14:08:36+5:302021-06-05T14:08:36+5:30

Sincan visits Landfall Island to review operational preparedness | सिनकैन ने परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए लैंडफॉल द्वीप का दौरा किया

सिनकैन ने परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए लैंडफॉल द्वीप का दौरा किया

पोर्ट ब्लेयर, पांच जून अंडमान और निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ (सिनकैन) लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह ने अंडमान द्वीप समूह के सबसे उत्तरी द्वीप लैंडफॉल द्वीप में सैन्य इकाइयों और संरचनाओं का दौरा किया और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

सिंह ने शुक्रवार को उत्तर और मध्य अंडमान जिले के डिगलीपुर में 240 वायु सेना सिग्नल यूनिट और नौसेना एयर स्टेशन कोहासा की युद्धक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सैनिकों के समर्पण के लिए उनकी सराहना की और उनके स्थान के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया।

सिंह ने सभी कर्मियों को कोविड-19 के सख्त सुरक्षा उपायों को जारी रखने की सलाह दी।

सिंह ने बृहस्पतिवार को द्वीप के निकोबार समूह में नौसेना वायु स्टेशन बाज, कैंपबेल बे और वायु सेना स्टेशन कार निकोबार का दौरा किया था।

अंडमान और निकोबार कमान एक त्रि-सेवा कमान है जिसमें प्रत्येक सशस्त्र बल के कर्मी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sincan visits Landfall Island to review operational preparedness

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे