दुनिया का पहला 100 % जैविक खेती वाला राज्य बनने के बाद अब सिक्किम के वन क्षेत्र में 4 फीसदी की बढ़ोतरी

By भाषा | Published: November 21, 2018 02:56 PM2018-11-21T14:56:32+5:302018-11-21T14:56:32+5:30

चामलिंग ने कहा कि वह लगातार इस बात पर ध्यान केंद्रिंत कर रहे हैं कि राज्य में वन क्षेत्र को बढ़ाया जाये। सिक्किम में बहुत अधिक जैव विविधता पाई जाती है।

Sikkim's forest area has increased by 4 per cent after becoming the world's first 100% organic farming state | दुनिया का पहला 100 % जैविक खेती वाला राज्य बनने के बाद अब सिक्किम के वन क्षेत्र में 4 फीसदी की बढ़ोतरी

दुनिया का पहला 100 % जैविक खेती वाला राज्य बनने के बाद अब सिक्किम के वन क्षेत्र में 4 फीसदी की बढ़ोतरी

सिक्किम में 1993 के बाद से वन क्षेत्र में चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यहां आयोजित एक संगोष्ठी में कहा कि 1993 में राज्य में वन क्षेत्र 43.95 प्रतिशत था जो 2017 में बढ़कर 47.62 प्रतिशत हो गया है। 

उन्होंने इसका श्रेय राज्य में जैव विविधता संरक्षण के लिए उठाये गए कदमों को दिया। यह अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी पूर्वी हिमालयी क्षेत्र के लिए 'इंटरनेशलन सिम्पोजियम ऑन एवरग्रीन ओक फॉरेस्ट' विषय पर आयोजित की गई थी। 

चामलिंग ने कहा कि वह लगातार इस बात पर ध्यान केंद्रिंत कर रहे हैं कि राज्य में वन क्षेत्र को बढ़ाया जाये। सिक्किम में बहुत अधिक जैव विविधता पाई जाती है।

दुनिया का पहला ऐसा राज्य जहां होती है 100 प्रतिशत जैविक खेती

बीते महीने खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने कृषि तंत्र और सतत खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए सिक्कम को 'सर्वश्रेष्ठ नीतियों का ऑस्कर' पुरस्कार दिया था। जिसके बाद सिक्कम भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां 'पूर्णत: यानि 100 प्रतिशत जैविक कृषि' की जाती है।

एक बयान के मुताबिक पूर्वोत्तर के इस राज्य ने 25 देशों की 51 नामित नीतियों को पीछे छोड़ते हुए पुरस्कार जीता था। ब्राजील, डेनमार्क और क्विटो (इक्वाडोर) ने रजत पुरस्कार जीते। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ), वर्ल्ड फ्यूचर काउंसिल (डब्ल्यूएफसी) और गैर लाभकारी संगठन आईएफओएएम - ऑर्गेनिक इंटरनेशनल मिलकर यह पुरस्कार देते हैं।

सिक्किम लंबे समय तक मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण, स्वस्थ जीवन और हृदय संबंधी बीमारियों के बढ़ते खतरे को कम करने के मकसद से 2003 में जैविक कृषि अपनाने की आधिकारिक रूप से घोषणा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया था।

हाल ही में सिक्क‌िम को मिला था पहला एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में सिक्किम को पहला एयरपोर्ट का तोहफा दिया था। सिक्किम में पाकयोंग हवाई अड्डे से अब सिक्किम को देश के अन्य और शहरों से जोड़ दिया गया है। इससे पहले सिक्किम के सबसे करीबी एयरपोर्ट राज्य से 124 किलोमीटर की दूरी पर था।
 

Web Title: Sikkim's forest area has increased by 4 per cent after becoming the world's first 100% organic farming state

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे