लाइव न्यूज़ :

संघ की प्रार्थना के सांकेतिक भाषा संस्करण को भागवत ने ऑनलाइन पेश किया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:50 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 सितंबर इंदौर में सांकेतिक भाषा के जानकार एक दम्पति ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में गाई जाने वाली प्रार्थना "नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे" का इशारों की जुबान में अनुवाद करते हुए इसका वीडियो तैयार किया है।

संघ के एक स्थानीय पदाधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने अपने इंदौर दौरे में सांकेतिक भाषा के जानकार ज्ञानेंद्र पुरोहित तथा उनकी पत्नी मोनिका पुरोहित से भेंट की और इस वीडियो को दम्पति के यूट्यूब चैनल पर अनौपचारिक रूप से जारी किया।

ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया, ‘‘हमने संघ की प्रार्थना का सांकेतिक भाषा संस्करण इसलिए तैयार किया है ताकि मूक-बधिर समुदाय के लोग भी इसका मतलब जान सकें और इशारों की जुबान में इसे प्रस्तुत कर सकें।"

संघ के पदाधिकारी ने बताया कि भागवत दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को इंदौर आए थे। इस दौरे में उन्होंने समाज के अलग-अलग तबके के लोगों से भेंट की।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए जारी सरकारी दिशा-निर्देशों के मद्देनजर इस दौरे में भागवत का नातो कोई सार्वजनिक कार्यक्रम रखा गया, नाहीं वह किसी बड़ी बैठक में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos