लाइव न्यूज़ :

सीधी पेशाब कांडः आरोपी के पिता ने कहा- सजा मेरे बेटे को मिले, मेरा मकान क्यों तोड़ दिया; हम कहां जाएं?

By अनिल शर्मा | Updated: July 9, 2023 12:00 IST

आरोपी के पिता रमाकांत- "मेरी मां 80 साल की विधवा हैं, हम चार भाई हैं। हमारी बहुएं, पत्नियां और तीन पोतियां हैं। हम कहां जाएं?"

Open in App
ठळक मुद्देप्रवेश शुक्ला के पिता ने बेटे की हरकत की निंदा की।आरोपी के पिता ने कहा प्रवेश को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

सीधीःमध्य प्रदेश के सीधी में आदिवासी व्यक्ति दशमत रावत पर पेशाब करने वाले भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला के पिता ने प्रशासन द्वारा घर तोड़े जाने की घटना पर आपत्ति जताई है। आरोपी के पिता रमाकांत ने कहा कि ''मेरा घर ध्वस्त कर दिया गया, मेरा पूरा परिवार सड़क पर आ गया है।" उन्होंने कहा कि उसका एक रुपया भी इसमें नहीं लगा है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आदिवासी दशमत पर प्रवेश शुक्ला शराब के नशे में पेशाब करते देखा गया था। मुख्यमंत्री शिवराज ने घटना की निंदा की और आरोपी पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने पीड़ित से इसके लिए माफी मांगी और 5 लाख रुपए मुआवजा दिया।

प्रवेश की गिरफ्तार के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए उसके घर के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया, जहां उसका परिवार रहता था। क्विंट से बात करते हुए प्रवेश शुक्ला के पिता ने बेटे की हरकत की निंदा की और कहा कि प्रवेश को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। रमाकांत ने घर तोड़े जाने पर आपत्ति जताई।

बकौल आरोपी के पिता रमाकांत- "मेरी मां 80 साल की विधवा हैं, हम चार भाई हैं। हमारी बहुएं, पत्नियां और तीन पोतियां हैं। हम कहां जाएं?" द क्विंट से बातचीत में उन्होंने आगे कहा, " उसने (प्रवेश) घर बनाने में एक पैसा भी योगदान नहीं दिया, न ही उसके पास कोई जमीन या संपत्ति है; हमने यह घर हमारे पिता/दादाओं की संपत्ति से आए पैसे से बनाया है।" पिता ने कहा कि प्रशासन ने घर न तोड़ने की उनकी गुहार नहीं सुनी।

प्रवेश शुक्ला, जो कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक केदारनाथ शुक्ला के सहयोगी है, को 4 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया गया था। उसपर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :सीधीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?