लाइव न्यूज़ :

सीधी पेशाब कांड को गलत तरह से पेश करने वाले व्यक्ति की तलाश में पुलिस, ट्विटर से मांगी उसकी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2023 08:24 IST

मंगलवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रवेश शुक्ला नामक व्यक्ति एक आदिवासी युवक पर पेशाब करता दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपेशाब कांड से संबंधित वीडियो में छेड़छाड़ करने वाले शख्य की एमपी पुलिस ने ट्विटर से जानकारी मांगी है।वीडियो में इस तरह से छेड़छाड़ की कि ताकि लगे कि आरोपी पेशाब करके भारतीय ध्वज का अपमान कर रहा है।

भोपालः मध्य प्रदेश पुलिस ने बृहस्पतिवार को ट्विटर को ईमेल करके उस व्यक्ति की जानकारी मांगी है जिसने सीधी जिले में एक आदिवासी पर पेशाब किये जाने की घटना के चित्र में कथित रूप से छेड़छाड़ करके इसे तिरंगे का अपमान करने वाला दिखाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंगलवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रवेश शुक्ला नामक व्यक्ति एक आदिवासी युवक पर पेशाब करता दिख रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूरे देश में इस घटना पर आक्रोश उत्पन्न हुआ। शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लागू किया गया है। पुलिस के मुताबिक ट्विटर हैंडल ‘शफीक 2.0’ के साथ एक शख्स ने घटना की एक तस्वीर का इस्तेमाल किया और इसमें इस तरह से छेड़छाड़ की कि ताकि लगे कि आरोपी पेशाब करके भारतीय ध्वज का अपमान कर रहा है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार इस व्यक्ति ने इस तस्वीर के साथ ‘भाजपा का नया भारत’ कैप्शन दिया। कमला नगर थाने के निरीक्षक अनिल बाजपेयी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने शिकायत मिलने के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हमने ट्विटर को ईमेल करके इस व्यक्ति की जानकारी मांगी है।’’ 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सीधी के पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी दशमत रावत से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की और उसके पैर धोकर माफी मांगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मन दुखी है दशमत जी..यह पीड़ा बांटने का प्रयास है। आपसे माफी भी माँगता हूँ, मेरे लिए जनता ही भगवान है!

मुख्यमंत्री शिवराज ने पीड़िता आदिवासी के पैर धोने का वीडियो अपने ट्विटर खाते पर साझा किया है। शिवराज सिंह ने कहा कि किसी के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लिखा- 'यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूँ कि सब समझ लें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है। किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।' मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :Madhya Pradeshsidhi-ac
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर