लाइव न्यूज़ :

सीधी बस हादसाः अब तक 51 शव बरामद, सीएम चौहान पहुंचे, हरसंभव मदद, शोकाकुल परिवार से मिले

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: February 17, 2021 19:10 IST

मध्य प्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में हुए बस हादसे के एक दिन बाद बुधवार सुबह छह माह की एक बच्ची सहित चार और शव बरामद होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।प्रशासन के करीब 600 कर्मचारी मंगलवार सुबह से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।हादसे के वक्त बस सीधी से सतना जा रही थी और नहर में करीब 25 फुट गहरा पानी था।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज घटनास्थल का दौरा किया। शारदा पाटन पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। 

इसके साथ ही मुुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से भेंट की। उन्हें सांत्वना भी दी। इस हादसे में अब तक 51 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इसके साथ ही कुछ और गुमशुदा लोगों की तलाश नहर में जारी है। दुर्घटना ग्रस्त बस में 60 से ज्यादा लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गांव शारदा पाटन और रामपुर नैकिन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चुरहट, पचोखर, पड़रिया कुकरझर में बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से भेंटकर उन्हें सांत्वना दी।मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस दुर्घटना के जवाबदार लोगों को सजा दिलवाएंगे।

यात्रियों से खचाखच भरी एक बस के नहर में गिर जाने के हादसे में मंगलवार रात तक 21 महिलाओं सहित 47 लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे। सीधी के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बताया, ‘‘ मंगलवार देर रात को बंद किया गया बचाव अभियान बुधवार सुबह फिर शुरू किया गया और हमने चार और शव इस नहर से बरामद किये हैं। यह नहर बाणसागर बांध परियोजना का एक हिस्सा है।’’

उन्होंने कहा कि तीन और लोगों के लापता होने की आशंका है और उन्हें ढूंढने के प्रयास जारी हैं। इसी बीच, रामपुर नैकिन पुलिस थाने के प्रभारी अशोक पांडे ने बताया कि हादसे के बाद ये चारों लोग नहर की तेज धारा में बह गये थे। इनमें से तीन शव दुर्घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर रीवा जिले के गोविन्दगढ़ पुलिस थाना इलाके से नहर के एक हिस्से में मिले, जबकि एक शव घटना स्थल से करीब छह किलोमीटर दूर सीधी जिले में ही नहर में मिला।’’

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी