लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः केंद्रीय मंत्री नाइक ने कहा, मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में ‘नासूर’ को खत्म किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2019 12:59 IST

नाइक ने कहा कि यह मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इस कार्यकाल के महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल स्वतंत्रता दिवस अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि हमने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 रूपी नासूर का इलाज कर दिया है। हम कह सकते हैं कि कश्मीर के लोग अब असल मायने में स्वतंत्रता दिवस मना सकेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न अंग था लेकिन पिछली सरकारों की ‘‘गलत नीतियों’’ के कारण यह विकास से वंचित रहा।‘‘पूरे भारत की मांग थी कि अनुच्छेद 370 हटाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मांग को पूरा करने का वादा किया था और उन्होंने ऐसा कर दिखाया।’’

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने बुधवार को कहा कि इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के बड़े मायने हैं क्योंकि केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 रूपी ‘नासूर’ का इलाज कर दिया है।

रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर घाटी के निवासी ‘‘असल मायने’’ में अब स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना सकेंगे और यह क्षेत्र देश के अन्य राज्यों के साथ समृद्ध होगा। केंद्र ने पांच अगस्त को घोषणा की थी कि अनुच्छेद 370 के तहत प्रदत्त जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाया जा रहा है और उसने राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

नाइक ने कहा कि यह मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इस कार्यकाल के महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल स्वतंत्रता दिवस अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि हमने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 रूपी नासूर का इलाज कर दिया है। हम कह सकते हैं कि कश्मीर के लोग अब असल मायने में स्वतंत्रता दिवस मना सकेंगे।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न अंग था लेकिन पिछली सरकारों की ‘‘गलत नीतियों’’ के कारण यह विकास से वंचित रहा। उन्होंने कहा, ‘‘पूरे भारत की मांग थी कि अनुच्छेद 370 हटाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मांग को पूरा करने का वादा किया था और उन्होंने ऐसा कर दिखाया।’’

नाइक ने कहा कि जो लोग उस क्षेत्र में आतंकवाद पाल-पोस रहे थे उन्हें अब केंद्र सरकार के फैसले के बाद ‘‘अपनी दुकानें बंद’’ करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर देश के अन्य राज्यों के साथ समृद्ध होगा। यह अब पिछड़ा राज्य नहीं रहेगा।’’ 

टॅग्स :धारा ३७०मोदी सरकारजम्मू कश्मीरआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह