मुंबई में दुकानें, मॉल और रेस्तरां 26 जनवरी के बाद 24x7 घंटे खुले रह सकेंगी, शराब पीने के साथ जोड़ना गलतः आदित्य

By भाषा | Published: January 18, 2020 05:20 PM2020-01-18T17:20:49+5:302020-01-18T17:20:49+5:30

यह वैकल्पिक है, इसे अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा। लंदन और मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नाइटलाइफ का उदाहरण देते हुए, ठाकरे ने कहा, मुंबई को भी लोगों को रात में वैसी सुविधा देने से पीछे नहीं हटना चाहिए। महानगर में सेवाएं 24x7 जारी रहनी चाहिए।

Shops, malls and restaurants in Mumbai will be open 24x7 hours after January 26, wrong to associate with drinking: Aditya | मुंबई में दुकानें, मॉल और रेस्तरां 26 जनवरी के बाद 24x7 घंटे खुले रह सकेंगी, शराब पीने के साथ जोड़ना गलतः आदित्य

उन्होंने कहा, ‘‘हम आबकारी मानदंडों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर रहे हैं।’’ 

Highlightsउन्होंने यह भी कहा कि नाइटलाइफ को केवल शराब पीने के साथ जोड़ना गलत है।उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई 24x7 काम करता है। यदि ऑनलाइन खरीदारी 24 घंटे खुली रह सकती है।

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि मुंबई के गैर-आवासीय क्षेत्रों में दुकानें, मॉल और रेस्तरां 26 जनवरी से चौबीसों घंटे खुले रह सकते हैं।

यह वैकल्पिक है, इसे अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा। लंदन और मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नाइटलाइफ का उदाहरण देते हुए, ठाकरे ने कहा, मुंबई को भी लोगों को रात में वैसी सुविधा देने से पीछे नहीं हटना चाहिए। महानगर में सेवाएं 24x7 जारी रहनी चाहिए।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने यह भी कहा कि नाइटलाइफ को केवल शराब पीने के साथ जोड़ना गलत है। उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई 24x7 काम करता है। यदि ऑनलाइन खरीदारी 24 घंटे खुली रह सकती है, तो रात में दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को बंद क्यों रखा जाना चाहिए। दुकानों और मॉलों को रात में खोलना अनिवार्य नहीं है।

यह उनपर निर्भर है, यदि वे दुकानों को खोले रखना चाहते हैं। कोई नियम नहीं बदला गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम आबकारी मानदंडों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर रहे हैं।’’ 

Web Title: Shops, malls and restaurants in Mumbai will be open 24x7 hours after January 26, wrong to associate with drinking: Aditya

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे