लाइव न्यूज़ :

1000 टन सोने का सपना देखने वाले संत शोभन सरकार का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

By गुणातीत ओझा | Published: May 13, 2020 2:04 PM

1000 टन सोने का जमीन में दबे होने का सपना देखने वाले संत शोभन सरकार का निधन हो गया है। आज बुधवार को शोभन सरकार के निधन की खबर आई तो उनके भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई।

Open in App
ठळक मुद्दे1000 टन सोने का जमीन में दबे होने का सपना देखने वाले संत शोभन सरकार का निधन हो गया है। आज बुधवार को शोभन सरकार के निधन की खबर आई तो उनके भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

लखनऊ। 1000 टन सोने का जमीन में दबे होने का सपना देखने वाले संत शोभन सरकार का निधन हो गया है। आज बुधवार को शोभन सरकार के निधन की खबर आई तो उनके भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, शोभन सरकार ' स्वामी विरक्त आनंद महाराज जी का देहावसान अत्यंत दुःखद! ईश्वर संत आत्मा को शांति एवं उनके लाखों अनुयाइयों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे। भावभीनी श्रद्धांजलि!

कौन थे शोभन सरकार?

शोभन सरकार का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर(देहात) जिले के शुक्लन पुरवा गांव में हुआ था। इन्होंने बीपीएमजी इंटर कॉलेज मंधाना से पढ़ाई की। मंधाना के लोगों मुताबिक शोभन खाली वक्त में गीता और रामचरिमानस का गहन अध्ययन पेड़ के नीचे बैठकर किया करते थे। हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के 10 साल बाद उन्होंने घर छोड़ दिया और वह स्वामी सत्संगानंद के अनुयायी बन गए। सत्संगानंद के आश्रम में पहले से भी उनके कई अनुयायी रहते थे। आश्रम में सत्संगानंद को लोग बड़े स्वामी कहते थे। शोभन सरकार ने स्वामीजी की छाया में 8 साल तक चिंतन किया।

2013 में शोभन सरकार की पूरी दुनिया में हुई थी चर्चा

बताते चलें कि शोभन सरकार 2013 में काफी चर्चा में रहे थे। कानपुर में रहने वाले संत शोभन सरकार ने सपने में एक हजार टन सोना देखा और बताया था कि कहां छिपा है। बस फिर क्या था। सरकार पूरे जोश में आकर खुदाई में जुट गई थी। संत ने बताया था कि उन्नाव के डोंडिया खेड़ा जिले में खजाना छिपा है। उनके के कहने पर तत्कालीन मनमोहन सरकार ने ऑर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम लगाकार खुदवाई का काम शुरू करवाया था।

कई दिनों तक हुई थी सोने की खोज

शोभन सरकार ने सपना देखा था कि फतेहपुर के रीवा नरेश के किले में शिव चबूतरे के नीचे 1000 टन सोने का खजाना दबा है। संत के सपने के बारे में जब सरकार को पता चला तो उस चबूतरे के पास कई दिनों तक खुदाई चली थी। पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेश की मीडिया में भी डोंडिया खेड़ा चर्चा का विषय बन गया था। विदेशों से पत्रकारों की टीमें यहां पहुंची थीं। पूरे देश की मीडिया कई दिनों तक यहां डेरा डाले रही थी।

खजाने के कई दावेदार आने लगे थे सामने

शोभन सरकार के सपन में आए खजाने की खोज शुरू हुई तो इसके कई दावेदार भी सामने आ गए थे। कई लोगों ने राजा के वंशज होने का दावा किया था और उन्नाव में डेरा जमा दिया था। कई ग्रामीणों ने भी सोने पर मालिकाना हक जताया था। खजाना मिले बिना ही केंद्र सरकार ने भी घोषणा कर दी थी कि खजाने पर सिर्फ देशवासियों का अधिकार होगा। समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार ने खजाने पर राज्य सरकार का हक बताया था। जब कई दिनों तक खुदाई के बाद भी वहां सोना नहीं निकला तो सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारअखिलेश यादवउन्नावफतेहपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMathura Father Daughter Rape: पत्नी-बेटा घर पर नहीं, 2022 को बाप ने 14 साल की बेटी से किया रेप, लड़की ने सुनाई आपबीती तो कोर्ट भी सन्न, आजीवन कारावास-50000 रुपये जुर्माना

भारतNORTH INDIA Heatwave: प्रचंड गर्मी, बचके रहना रे बाबा..., उप्र और बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए तैनात 25 कर्मचारी की मौत, 40 लोगों ने गंवा दी जान

भारतयूपी में रिकार्ड तोड़ती गर्मी, बिजली कटौती से लोग बेहाल, सीएम ने कहा- शहर-गांव में अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए

भारतGorakhpur Lok Sabha Seat: जन्मदिन कल, आज 5 मिनट तक फूट-फूट कर रोई काजल निषाद, बोलीं 'मान सम्मान बचा लीजिए'

भारतदिल्ली सरकार पड़ोसी राज्यों से अधिक पानी की मांग को लेकर पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केजरीवाल ने कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Election Results 2024: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के 2 जून को घोषित किए जाएंगे रिजल्ट, चेक करें डिटेल्स

भारतब्लॉग: चुनावी दंगल में किसका होगा मंगल ?

भारतब्लॉग: सौर ऊर्जा निर्माण की क्षमता बढ़ाने के लिए सतत प्रयास जरूरी

भारतचेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर हुई एमरजेंसी लैंडिंग

भारतLok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच बवाल, जयनगर में तालाब में तैरते मिले ईवीएम; वीडियो वायरल