लाइव न्यूज़ :

मंत्री के पैर छूने को लेकर शिवराज ने साधा निशाना, कहा- बिना रीढ़ के हो गए अधिकारी

By राजेंद्र पाराशर | Updated: November 14, 2019 05:52 IST

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के अपनी सरकार पर सवाल उठाने पर शिवराज सिंह ने कहा कि लक्ष्मण सिंह खरा बोलते है, जमाना कहता है सरकार काम नहीं कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश तबाह हो रहा है, विकास के काम ठप हो गए हैं. चौहान ने कहा कि सरकार विकास काम के लिए जो पैसे पंचायतों में गए थे, उसे भी वापस मंगा रही है. सवाल यह है कि ये पैसे जा कहां रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का देवास निगम कमिश्नर द्वारा मंत्री सज्जन वर्मा के पैर छूने के मामले में बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश के अधिकारी बिना रीढ़ के हो गए है सरकार में रेट तय है उसके बाद भी अधिकारी पैर छू रहे है. ऐसा नतमस्तक होना ब्यूरोक्रेसी की छवि और कर्त्यवनिस्ठा पर सवाल उठाता है.

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायतों को जो पैसा दिया वो उस पैसे की लूट मची है. चौहान ने अधिकारी द्वारा मंत्री के पैर छूने को लेकर कहा कि प्रदेश के अधिकारी बिना रीढ़ के हो गए है सरकार में रेट तय है उसके बाद भी अधिकारी पैर छू रहे है. ऐसा नतमस्तक होना ब्यूरोक्रेसी की छवि और कर्त्यवनिस्ठा पर सवाल उठाता है. वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने मंत्री ने चरण वंदना मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है, इतना जरूर कहा कि पैर छूना व्यक्ति की आस्था का विषय है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश तबाह हो रहा है, विकास के काम ठप हो गए हैं. जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा जो टैक्स के रूप में आता है, उसकी लूट मची हुई है और कौन कितना लूट सके, प्रतिस्पर्धा इसकी है.

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के अपनी सरकार पर सवाल उठाने पर शिवराज सिंह ने कहा कि लक्ष्मण सिंह खरा बोलते है, जमाना कहता है सरकार काम नहीं कर रही है. चौहान ने कहा कि सरकार विकास काम के लिए जो पैसे पंचायतों में गए थे, उसे भी वापस मंगा रही है. सवाल यह है कि ये पैसे जा कहां रहे हैं.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव