लाइव न्यूज़ :

Shivraj Singh Chouhan: 'खेल के मैदान में मामा बन गए बल्लेबाज, लगाया जोरदार शॉर्ट, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: March 6, 2024 12:23 IST

Shivraj Singh Chouhan: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को क्रिकेट से काफी लगाव है। इसका अंदाजा आप इस फोटो से लगा सकते हैं। फोटो में पूर्व सीएम ने हाथ में बल्ला थाम रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देविदिशा लोकसभा सीट से मैदान में उतरे हैं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान खेल के मैदान में बल्लेबाज बनकर लगाया शॉर्ट पांच बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं शिवराज

Shivraj Singh Chouhan: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को क्रिकेट से काफी लगाव है। इसका अंदाजा आप इस फोटो से लगा सकते हैं। फोटो में पूर्व सीएम ने हाथ में बल्ला थाम रखा है। वह किसी अनुभवी बल्लेबाज की तरह गेंद को जोरदार शॉर्ट लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह फोटो अपने एक्स एकाउंट से शेयर की। फोटो का केपशन दिया। अबकी बार 400 पार।

यहां बताते चले कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 में शिवराज सिंह चौहान को विदिशा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट उनका नाम शामिल किया है। शिवराज सिंह ने कहा कि मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य का क्षण है कि भारतीय जनता पार्टी ने विदिशा संसदीय क्षेत्र के प्यारे भाइयों-बहनों की सेवा का मौका दिया है।

गौर करने वाली बात यह है कि मध्यप्रदेश में बीते साल हुए विधानसभा के चुनाव में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी ने भारी बहुमतों से जीत हासिल की। लेकिन, बीजेपी ने सीएम शिवराज सिंह को नहीं बनाया। शिवराज की जगह मोहन यादव को प्रदेश का अगला सीएम बनाया गया। हालांकि, इसके बाद शिवराज सिंह ने कहा था कि वह लोगों के लिए काम करते रहेंगे।

पांच बार सांसद का चुनाव जीते

शिवराज सिंह चौहान अपने राजनीति के करियर में पांच बार सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। प्रदेश में उनकी पहचान एक साफ छवि के नेता के तौर पर है। साथ ही उनकी इस क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ है। यही वजह है कि बीजेपी ने एक बार फिर उन्हें यहां से मैदान में उतारा है। अगर चौहान जीतने में कामयाब होते हैं तो वह छठी बार इस सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहेंगे। शिवराज प्रदेश में चार बार सीएम भी रह चुके हैं।

वीडियो पर आए कमेंट

शिवराज सिंह की वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया। शॉर्ट तो तगड़ा लगाए मामा जी। दूसरे यूजर ने लिखा कि अबकी पार 400 पार।

टॅग्स :मध्य प्रदेशलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावभोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब