शिवपाल सिंह यादव ने छोड़ा समाजवादी पार्टी का साथ, 'समाजवादी सेक्युलर मोर्चा' का किया गठन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 29, 2018 12:19 PM2018-08-29T12:19:12+5:302018-08-29T14:47:59+5:30

Shivpal Yadav Left Samajwadi Party:समाजवादी पार्टी के बड़े नेता शिवपाल सिंह यादव पार्टी छोड़ दी है। लंबे समय से समाजवादी पार्टी की अनदेखी झेल रहे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना दिया है।

shivpal yadav to leave samajwadi party today launches its own samajwadi secular morcha | शिवपाल सिंह यादव ने छोड़ा समाजवादी पार्टी का साथ, 'समाजवादी सेक्युलर मोर्चा' का किया गठन

शिवपाल सिंह यादव ने छोड़ा समाजवादी पार्टी का साथ, 'समाजवादी सेक्युलर मोर्चा' का किया गठन


लखनऊ, 29 अगस्त: समाजवादी पार्टी के बड़े नेता शिवपाल सिंह यादव पार्टी छोड़ दी है। लंबे समय से समाजवादी पार्टी की अनदेखी झेल रहे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बना दिया है। 

खबरों की मानें तो वह लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे, ऐसे में अब उन्होंने खुद को पार्टी से अलग कर लिया है। अब वह पार्टी को जल्द अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच लाख कोशिशों के बाद भी कोई बात नहीं बन पाई जिसके बाद ये कदम उठाया गया है।


समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल ने समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा बनाया है। मैंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है। जिन नेताओं को समाजवादी पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा, वे हमारे साथ जुड़ सकते हैं। हम अन्य छोटी पार्टियों को भी साथ लाएंगे। शिवपाल को सपा की किसी भी बैठक में नहीं बुलाया जाता है।

कहा जा रहा है कि मंगलवार को मुलायम सिंह यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बीच काफी देर गुफ्तगू हुई थी। बताते हैं कि दोनों के बीच सेक्युलर मोर्चे को लेकर अहम बातचीत हुई थी। ऐसे में अब देखना होगा कि शिवपाल की इस नई पार्टी के साथ मुलायम सिंह खुद जुड़ते हैं या फिर नहीं।

English summary :
Shivpal Yadav Left Samajwadi Party: Samajwadi Party's popular leader Shivpal Singh Yadav has left the party. Samajwadi party's former state president Shivpal Yadav, who has been overlooked by the Samajwadi Party and launched his own Samajwadi Secular Morcha party.


Web Title: shivpal yadav to leave samajwadi party today launches its own samajwadi secular morcha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे