नीलम गोरहे महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति बनीं, पद संभालने वाली वह दूसरी महिला

By भाषा | Published: June 24, 2019 07:46 PM2019-06-24T19:46:14+5:302019-06-24T19:46:14+5:30

परिषद के सभापति रामराजे निंबालकर ने इस पद पर गोरहे की नियुक्ति की घोषणा की। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सदन में कहा कि गोरहे ने समाजवादी संगठन युवक क्रांति दल से अपने करियर की शुरुआत की। वह दलित पैंथर में रहीं और बाद में शिवसेना में आ गईं।

Shiv Sena leader Dr Neelam Gorhe has been elected unopposed as Deputy Chairperson of state legislative council. | नीलम गोरहे महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति बनीं, पद संभालने वाली वह दूसरी महिला

परिषद के सभापति रामराजे निंबालकर ने इस पद पर गोरहे की नियुक्ति की घोषणा की।

Highlightsनसे पहले जे टी सिपाहीमलानी यह कार्यभार संभाल चुकी है। सिपाहीमलानी इस पद पर अगस्त, 1955 में चुनी गईं थीं। गोरहे ने इससे पूर्व 2015 में भी इस पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था लेकिन बाद में उन्होंने इसे वापस ले लिया था।

शिवसेना की विधायक नीलम गोरहे को सोमवार को सर्वसम्मति से महाराष्ट्र विधान परिषद का उपसभापति चुन लिया गया। महाराष्ट्र विधान परिषद में यह पद संभालने वाली वह ऐसी दूसरी महिला हैं। उनसे पहले जे टी सिपाहीमलानी यह कार्यभार संभाल चुकी है। सिपाहीमलानी इस पद पर अगस्त, 1955 में चुनी गईं थीं। उस समय इसे बॉम्बे विधान परिषद कहा जाता था।


परिषद के सभापति रामराजे निंबालकर ने इस पद पर गोरहे की नियुक्ति की घोषणा की। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सदन में कहा कि गोरहे ने समाजवादी संगठन युवक क्रांति दल से अपने करियर की शुरुआत की। वह दलित पैंथर में रहीं और बाद में शिवसेना में आ गईं। गोरहे ने इससे पूर्व 2015 में भी इस पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था लेकिन बाद में उन्होंने इसे वापस ले लिया था।

Web Title: Shiv Sena leader Dr Neelam Gorhe has been elected unopposed as Deputy Chairperson of state legislative council.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे