लाइव न्यूज़ :

शिवसेना को सावरकर पर बोलने का कोई अधिकार नहीं: फडणवीस

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:23 IST

Open in App

ठाणे,तीन दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना को सावरकर पर बोलने का अधिकार नहीं है क्योंकि उसने महाराष्ट्र में सत्ता की खातिर ऐसे दलों के साथ गठबंधन किया है जो लगातार स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करते हैं और उनके लिए अपशब्द बोलते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार रात यहां के डोंबिवली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को बचाने के लिए देश की जनता के बीच जनजागरुकता की आवश्यकता है और शिवसेना जैसे दल जो सत्ता के लिए ‘‘बेशर्म’’हो गए हैं,वे इन प्रयासों का हिस्सा कभी नहीं बन सकते हैं।

फडणवीस ने कहा,‘‘शिवसेना वीर सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग करती रही है और अब वह ऐसे दलों के साथ है जो लगातार उन्हें अपमानित करते हैं और उन्हें अपशब्द बोलते हैं। उन्हें वीर सावरकार के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर

भारत अधिक खबरें

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'