महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार है: राउत

By भाषा | Published: September 4, 2021 10:50 PM2021-09-04T22:50:49+5:302021-09-04T22:50:49+5:30

Shiv Sena has government in Maharashtra: Raut | महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार है: राउत

महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार है: राउत

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने शनिवार को यहां कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) एक सत्तारूढ़ गठबंधन है, लेकिन यह मुख्य रूप से शिवसेना की सरकार है।उन्होंने शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार राकांपा और कांग्रेस सहित तीन दलों से बनी है, लेकिन यह ''उस पार्टी की सरकार है जिसके पास मुख्यमंत्री का पद है।''राउत ने कहा, ''यह हमारी सरकार है क्योंकि यह उद्धव ठाकरे की सरकार है। हर कोई हमारा है, लेकिन शिवसेना सबसे ऊपर है। हर पार्टी को शिवसेना की जरूरत है।''उन्होंने दावा किया कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ''देश के शीर्ष पांच मुख्यमंत्रियों'' में से एक हैं और इस सूची में भाजपा के एक भी मुख्यमंत्री का नाम नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shiv Sena has government in Maharashtra: Raut

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे