मैं काफी चीजें जानता हूं, मुझे पता है कि किसने अपने भाई की पत्नी पर तेजाब फेंकने के लिए कहा, नारायण राणे ने शिवसेना को दी धमकी

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 27, 2021 05:14 PM2021-08-27T17:14:59+5:302021-08-27T17:16:06+5:30

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर परोक्ष हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने कहा, "एक केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार करके किसी को क्या मिला? मैं एक के बाद एक कर मामले सामने लाऊंगा।"

Shiv Sena enjoys power so they arrested me Narayan Rane on his 'Slap Uddhav' remark | मैं काफी चीजें जानता हूं, मुझे पता है कि किसने अपने भाई की पत्नी पर तेजाब फेंकने के लिए कहा, नारायण राणे ने शिवसेना को दी धमकी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संजय राउत बिना किसी मतलब के बोलते हैं।

Highlightsवे (शिवसेना) सत्ता में हैं, इसलिए उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया।सुशांत सिंह (राजपूत) की हत्या कर दी गई।दिशा सालियन से बलात्कार कर मार डाला।

मुंबईः 'थप्पड़ उद्धव' वाली टिप्पणी पर गिरफ्तारी और जमानत के कुछ दिनों बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शिवसेना पर हमला किया। नारायण राणे ने कहा कि पार्टी के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। 

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने कहा, "मैंने उनके साथ 39 साल तक काम किया है, मैं काफी चीजें जानता हूं। मुझे पता है कि किसने अपने भाई की पत्नी पर तेजाब फेंकने के लिए कहा। यह किस तरह का संस्कार है?" शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर परोक्ष हमला करते हुए राणे ने कहा, "एक केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार करके किसी को क्या मिला? मैं एक के बाद एक कर मामले सामने लाऊंगा।"

वे (शिवसेना) सत्ता में हैं, इसलिए उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया। सुशांत सिंह (राजपूत) की हत्या कर दी गई। दिशा सालियन से बलात्कार कर मार डाला। फिर भी अपराधी खुलेआम घूमते हैं। मेरे घर के सामने आए शिवसैनिकों का पुलिस ने स्वागत किया। पिछले दो सालों में शिवसेना ने कोंकण क्षेत्र को क्या दिया? उन्होंने सोचा कि अगर उन्होंने मेरे खिलाफ कार्रवाई की तो मैं डर जाऊंगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संजय राउत बिना किसी मतलब के बोलते हैं। विनायक और संजय राउत शिवसेना के पतन की ओर ले जाएंगे। नारायण राणे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि वह पार्टी और उसके नेताओं के बारे में काफी कुछ जानते हैं और वह ‘एक के बाद एक’ कर मामले सामने लाएंगे।

राणे ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि वह जानते हैं कि किसने किससे कहा था कि भाई की पत्नी पर तेजाब फेंके। राणे अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत रत्नागिरी जिले में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। राणे ने इस हफ्ते की शुरुआत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी की थी जिससे विवाद पैदा हो गया था।

इस संबंध में राणे को गिरफ्तार भी किया गया था और कुछ घंटे बाद उन्हें रिहा किया गया था। इस घटना को लेकर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री राणे ने कहा, "सेना (शिवसेना) का एक कार्यकर्ता- वरुण सरदेसाई - मेरे घर (मुंबई में) के बाहर आया था और मुझे धमकी दी थी। अगर वह अगली बार आता है, तो वह वापस नहीं जाएगा।"

सरदेसाई शिवसेना की युवा इकाई ‘युवा सेना’ के नेता हैं। युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने राणे की टिप्पणी को लेकर मंगलवार को मुंबई में राणे के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। राणे ने शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और 1999 में वह राज्य के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, 2005 में, उन्हें "पार्टी विरोधी गतिविधियों" को लेकर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए और 2017 तक वहीं रहे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। 

Web Title: Shiv Sena enjoys power so they arrested me Narayan Rane on his 'Slap Uddhav' remark

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे