उद्धव ठाकरे शिवसेना के 18 सांसदों के साथ 16 जून को जाएंगे अयोध्या, महंत गोपालदास के जन्मोत्सव में भी होंगे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 7, 2019 04:37 PM2019-06-07T16:37:00+5:302019-06-07T16:37:00+5:30

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार(सात जून) को अयोध्या में भगवान राम की 7 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। भगवान श्रीराम की ये प्रतिमा लकड़ी की बनी हुई है।

Shiv Sena chief Uddhav Thackeray along with all 18 party MPs will visit Ayodhya on June 16 | उद्धव ठाकरे शिवसेना के 18 सांसदों के साथ 16 जून को जाएंगे अयोध्या, महंत गोपालदास के जन्मोत्सव में भी होंगे शामिल

उद्धव ठाकरे शिवसेना के 18 सांसदों के साथ 16 जून को जाएंगे अयोध्या, महंत गोपालदास के जन्मोत्सव में भी होंगे शामिल

Highlightsयोगी आदित्यानाथ भी अयोध्या में महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में भी शामिल होंगे।17वीं लोकसभा के पहले सत्र 17 जून से पहले शिवसेना के सांसद अयोध्या जा रहे हैं।  

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के 18 सांसदों के साथ 16 जून को अयोध्या जाएंगे। एक साल में ये दूसरी बार है जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरेअयोध्या जाने वाले हैं। उद्धव ठाकरे अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के बाद महंत नृत्य गोपालदास के जन्मोत्सव समारोह में भी शामिल होंगे। 

अयोध्या जाने के बारे में शिवसेना के सांसदों ने कहा है कि उन लोगों का सौभाग्य होगा कि अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन करेंगे। 17वीं लोकसभा के पहले सत्र 17 जून से पहले शिवसेना के सांसद अयोध्या जा रहे हैं।  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार(सात जून) को अयोध्या में भगवान राम की 7 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। भगवान श्रीराम की ये प्रतिमा लकड़ी की बनी हुई है। इसको बनाने में तीन साल से अधिक का समय लगा है। इसे अयोध्या शोध संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। योगी आदित्यानाथ भी अयोध्या में महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में भी शामिल होंगे।

Web Title: Shiv Sena chief Uddhav Thackeray along with all 18 party MPs will visit Ayodhya on June 16

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे