जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे ने PM मोदी का जताया आभार, ट्वीट कर कही ये बात

By स्वाति सिंह | Published: August 31, 2020 05:33 PM2020-08-31T17:33:05+5:302020-08-31T17:33:05+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खराब स्वास्थ्य पर दु:ख जताते हुए कहा था कि उनके बुद्धिमता पूर्ण नेतृत्व और निजी प्रतिबद्धता के कारण भारत-जापान की साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मजबूत हुई है।

Shinzo Abe tweets after PM Narendra Modi’s recovery wishes, Deeply touched by your warm words | जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे ने PM मोदी का जताया आभार, ट्वीट कर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद ट्वीट कर उनके नाम संदेश दिया था।

टोक्यो: जापान (Japan) के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को शुभकामनाओं के लिए ट्वीट करके आभार जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद ट्वीट कर उनके नाम संदेश दिया था।

शिंजो आबे ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आपके गर्मजोशी भरे शब्दों ने मेरे दिल को छू लिया। मैं आपको बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि ये साझेदारी आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी’। 

पीएम मोदी ने की थी शिंजो आबे के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खराब स्वास्थ्य पर दु:ख जताते हुए कहा था कि उनके बुद्धिमता पूर्ण नेतृत्व और निजी प्रतिबद्धता के कारण भारत-जापान की साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मजबूत हुई है। जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने वाले आबे ने आज कहा था कि वह सेहत संबंधी एक गंभीर समस्या के दोबारा उभरने के बाद पद छोड़ना चाहते हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे, आपकी खराब सेहत के बारे में जानकर दु:ख हुआ। पिछले कुछ साल में आपके बुद्धिमता पूर्ण नेतृत्व और निजी प्रतिबद्धता की वजह से भारत-जापान साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मजबूत हो गयी है। मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं।’’

शिंजो आबे 2012 से ही थे जापान के प्रधानमंत्री

बता दें कि शिंजो आबे 2012 से ही जापान के प्रधानमंत्री थे, इससे पहले भी वो एक बार खराब स्वास्थ्य के कारण पद से इस्तीफा दे चुके थे। लेकिन 2012 के बाद से लगातार अपने पद पर थे। बीते कुछ वक्त में उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, यही कारण रहा कि उन्होंने अपना पद छोड़ दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शिंजो आबे के इस्तीफे के बाद उनसे बात की थी। ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा था कि शिंजो आबे को जापान के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री के तौर पर याद किया जाएगा।

Web Title: Shinzo Abe tweets after PM Narendra Modi’s recovery wishes, Deeply touched by your warm words

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे