शिमला नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, हिमाचल प्रदेश इकाई प्रमुख सुरेश कश्यप ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 21, 2023 02:01 PM2023-04-21T14:01:39+5:302023-04-21T14:03:04+5:30

राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद सुरेश कश्यप को 22 जुलाई 2020 में भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। कार्यकाल में प्रदर्शन काफी लचर रहा।

​​​​​​​Shimla Municipal Corporation elections BJP Himachal Pradesh unit chief Suresh Kashyap resigns jp nadda anurag thakur know reason | शिमला नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, हिमाचल प्रदेश इकाई प्रमुख सुरेश कश्यप ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी हार झेलनी पड़ी।

Highlightsसुरेश कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए ‘‘व्यक्तिगत कारणों’’ का हवाला दिया। मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा।दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी हार झेलनी पड़ी।

शिमलाः शिमला नगर निगम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के पदाधिकारियों के अनुसार, कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए ‘‘व्यक्तिगत कारणों’’ का हवाला दिया। राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद कश्यप को 22 जुलाई 2020 में भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में पार्टी का प्रदर्शन काफी लचर रहा।

नवंबर 2021 में मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी को दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी हार झेलनी पड़ी। पच्छाद से दो बार के विधायक कश्यप 2019 में लोकसभा के लिए भी चुने गए थे। भाजपा जल्द ही राज्य में अपने संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित कर सकती है।

Web Title: ​​​​​​​Shimla Municipal Corporation elections BJP Himachal Pradesh unit chief Suresh Kashyap resigns jp nadda anurag thakur know reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे