लाइव न्यूज़ :

मल्लिकार्जुन खड़गे को अशोक गहलोत के खुले समर्थन पर बोले शशि थरूर- उनके खिलाफ कार्रवाई करना सीईए पर निर्भर

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 14, 2022 16:28 IST

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने शशि थरूर के प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे को खुलकर समर्थन दिया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और खड़गे मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे मैदान में हैं।अशोक गहलोत शशि थरूर के प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे को खुले तौर पर समर्थन दे रहे हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ कार्रवाई करना केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) पर निर्भर है। बता दें कि अशोक गहलोतशशि थरूर के प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे को खुले तौर पर समर्थन दे रहे हैं। शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। 

गहलोत राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी हैं और पार्टी लाइन के अनुसार उन्हें चुनाव के लिए किसी भी उम्मीदवार का खुलकर समर्थन करने की अनुमति नहीं है। वहीं, थरूर ने कहा, "इस पर कार्रवाई करना कांग्रेस के सीईए अध्यक्ष पर निर्भर है। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि कोई भी पदाधिकारी किसी उम्मीदवार के लिए प्रचार न करें। यह सच है कि जिस तरह का स्वागत और निष्पक्षता मुझे यहां मिली, वह मुझे किसी और राज्य में नहीं मिली।" बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

इससे पहले अशोक गहलोत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मल्लिकार्जुन खड़गे को खुला समर्थन दिया, जो कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं और कथित तौर पर गांधी परिवार की पहली पसंद भी हैं। वीडियो में गहलोत को पार्टी के अन्य प्रतिनिधियों से भी खड़गे को वोट देने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। समर्थन का आह्वान पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) की आचार संहिता के सीधे विपरीत है, जो पदाधिकारियों को किसी भी उम्मीदवार के लिए प्रचार करने से रोकता है।

टॅग्स :शशि थरूरअशोक गहलोतमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह