लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में फंसा शाहजहांपुर का युवक, सांसद ने कहा सकुशल वापसी कराई जाएगी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:24 IST

Open in App

अफगानिस्तान में नौकरी करने गया शाहजहांपुर जिले का एक युवक वहां फंसा हुआ है और देश पर तालिबान के कब्जे के मद्देनजर उसके परिजन कई रातों से जागकर अपने लाडले की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय सांसद अरुण सागर ने भरोसा दिलाया है कि युवक की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाएगी। प्राप्त सूचना के अनुसार, जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर निवासी जीत बहादुर सिंह थापा (35) करीब ढाई साल पहले नौकरी के सिलसिले में अफगानिस्तान गया था और इस बीच वह दो बार घर भी लौटा। थापा फिलहाल काबुल की एक कंपनी में हेल्पर का काम कर रहा था। थापा की बहन संतोषी थापा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद थापा के साथ कंपनी में काम कर रहे सभी 111 भारतीयों को वहां से चले जाने का आदेश जारी किया गया, जिसके बाद वे सभी करीब 30 किलोमीटर पैदल चलकर एक देश के दूतावास में पहुंचे हैं। संतोषी थापा ने अपने भाई से फोन पर हुई बातचीत के आधार पर बताया, ‘‘मेरे भाई बहुत डरा हुआ है। उसे दो दिन बाद आज खाना मिला है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘आज सुबह एक मिनट की वीडियो कॉल से भाई ने बात की है जिसमें उसने दिखाया कि 111 लोग जमीन पर बैठे हैं और बाद में कॉल डिस्कनेक्ट हो गया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘हमारे घर में मां सहित आठ सदस्य हैं। पिछले चार दिनों से हम रात-दिन अपने भाई की सही-सलामत वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।’’ संतोषी ने बताया कि आज उसने दिल्ली दूतावास में भी बात कि थी, जहां से बताया गया कि रक्षा विभाग से अनुमोदन प्राप्त होते ही विमान अफगानिस्तान भेजा जाएगा। इससे पहले दूतावास के कर्मचारियों आदि को लेने के लिए एक विमान को वहां भेजा गया था। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरुण सागर ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि अफगानिस्तान में फंसे शाहजहांपुर के युवक के बारे में उन्हें पता है और उन्होंने इस संबंध में दिल्ली अधिकारियों से बात की है। सांसद ने दावा किया कि थापा की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों से उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया परंतु किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील