लाइव न्यूज़ :

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है लेकिन अनुच्छेद 370 कुछ ऐसा संदेश देता था कि अभी भी कुछ अधूराः शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 17:52 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद सृजित करने के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणा देश की रक्षा को कई गुना मजबूती प्रदान करेगी। पद के सृजन की सिफारिश 1999 के करगिल युद्ध के बाद की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जाट समुदाय के गढ़ जींद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। सीडीएस प्रमुख रक्षा एवं रणनीतिक मुद्दों पर प्रधानमंत्री के एकल बिंदु सैन्य सलाहकार के तौर पर कार्य करता है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किया जाना देश की एकता और अखंडता के लिए ‘‘मील का पत्थर’’ है और यह राज्य का विकास सुनिश्चित करेगा।

शाह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जाट समुदाय के गढ़ जींद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। शाह ने कहा कि चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद सृजित करने के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणा देश की रक्षा को कई गुना मजबूती प्रदान करेगी। पद के सृजन की सिफारिश 1999 के करगिल युद्ध के बाद की गई थी।

इसका उद्देश्य सेना के तीनों अंगों और सरकार एवं सेना के बीच बेहतर तालमेल होना है। सीडीएस प्रमुख रक्षा एवं रणनीतिक मुद्दों पर प्रधानमंत्री के एकल बिंदु सैन्य सलाहकार के तौर पर कार्य करता है। शाह ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने से जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विकास में मदद के साथ ही क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में सत्ता में आने के बाद जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा 75 दिन के भीतर ही समाप्त कर दिया। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकारों को 72 वर्षों के अपने शासन के दौरान अपने ‘‘वोट बैंक के लालच’’ के चलते यह नहीं करने के लिए आड़े हाथ लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों और अनुच्छेद 35ए को समाप्त किया जाना भारत की एकता और अखंडता के लिए मील का पत्थर है। हम यह कहते रहे हैं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है लेकिन अनुच्छेद 370 कुछ ऐसा संदेश देता था कि अभी भी कुछ अधूरा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जींद की रैली से मैं देश को बताना चाहता हूं कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाये जाने के बाद जम्मू कश्मीर, लेह और लद्दाख के विकास में जो कोई भी बाधा थी उसे अब हटा दिया गया है।’’ शाह ने इसके साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की राज्य से भ्रष्टाचार समाप्त करने और सरकारी नौकरियों की भर्ती में पारदर्शिता लाने के लिए प्रशंसा की। हरियाणा में विधानसभा चुनाव दो महीने में होने की संभावना है। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरअमित शाहहरियाणामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है