एक सितंबर : भारतीय जीवन बीमा निगम का स्थापना दिवस

By भाषा | Published: August 31, 2021 05:24 PM2021-08-31T17:24:46+5:302021-08-31T17:24:46+5:30

September 1: Foundation Day of Life Insurance Corporation of India | एक सितंबर : भारतीय जीवन बीमा निगम का स्थापना दिवस

एक सितंबर : भारतीय जीवन बीमा निगम का स्थापना दिवस

‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ की असरदार टैगलाइन के साथ देश के लाखों लोगों को बीमा की सेवाएं देने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना कई साल पहले एक सितंबर के दिन ही की गई थी। पढ़ने लिखने के काम में लगे लोगों के लिए शब्दकोश या डिक्शनरी बहुत महत्वपूर्ण है और शब्दकोश को तैयार करना अपने काम में बहुत मुश्किल काम माना जाता है। भारत में शब्दकोश का जिक्र आते ही फादर कामिल बुल्के का नाम जहन में आता है। बाबा बुल्के का जन्म भी एक सितंबर को ही हुआ था। देश दुनिया के इतिहास में एक सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-1858 : ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों की अंतिम बैठक लंदन के ईस्ट इंडिया हाउस में आयोजित की गई। 1878 : एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी।1909 : प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म।1923 : ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के तोक्यो और योकोहामा शहरों में भारी तबाही मचायी।1942 : रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।1947 : भारतीय मानक समय की शुरूआत की गई।1956 : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना।1964 : इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।1965 : पाकिस्तानी फौज ने कश्मीर में संघर्षविराम रेखा को पार किया। 2000 : चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में मुक्केबाज अमित पांघल ने 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओवरआल आठवें भारतीय मुक्केबाज बने। 2018 : प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरूषों की ब्रिज प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 2020 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 31 अगस्त की शाम उनका निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: September 1: Foundation Day of Life Insurance Corporation of India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :London