नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, राजनाथ समेत कई नेताओं ने व्यक्त की संवेदनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 14, 2023 08:26 PM2023-03-14T20:26:39+5:302023-03-14T20:32:43+5:30

वेद प्रताप वैदिक के निजी सहायक मोहन ने बताया कि वैदिक सुबह गुड़गांव स्थित अपने घर में करीब साढ़े नौ बजे के आसपास शौचालय गए थे और वह वहीं बेहोश हो गए। शौचालय का दरवाजा तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।

Senior journalist Ved Pratap Vaidik died of heart attack Rajnath singh and many expressed condolences | नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, राजनाथ समेत कई नेताओं ने व्यक्त की संवेदनाएं

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, राजनाथ समेत कई नेताओं ने व्यक्त की संवेदनाएं

Highlightsवेदप्रताप वैदिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया।बुधवार 15 मार्च सुबह 9 बजे से 1 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान गुड़गांव में रखा जाएगा। डाक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने को मृत्यु का संभावित कारण बताया है।

नई दिल्लीः वरिष्ठ पत्रकार और अंतरराष्ट्रीय मामलों के जाने माने विशेषज्ञ वेदप्रताप वैदिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 78 साल के थे। बुधवार 15 मार्च सुबह 9 बजे से 1 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान गुड़गांव में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार लोधी शवदाह गृह, नई दिल्ली में बुधवार, शाम 4 बजे किया जाएगा। उनके निजी सहायक मोहन ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वैदिक सुबह गुड़गांव स्थित अपने घर में करीब साढ़े नौ बजे के आसपास शौचालय गए थे और वह वहीं बेहोश हो गए। शौचालय का दरवाजा तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वैदिक पूरी तरह स्वस्थ थे और कल भी वह दिल्ली गए थे । डाक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने को मृत्यु का संभावित कारण बताया है।

मोहन ने बताया कि बुधवार 15 मार्च सुबह 9 बजे से 1 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान गुड़गांव में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार लोधी शवदाह गृह, नई दिल्ली में बुधवार, शाम 4 बजे किया जाएगा। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया था। वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की हिंदी समाचार एजेंसी 'भाषा' के लगभग दस वर्षों तक संस्थापक-संपादक रहे । वह पहले टाइम्स समूह के समाचारपत्र नवभारत टाइम्स में संपादक (विचार) रहने के साथ ही भारतीय भाषा सम्मेलन के अंतिम अध्यक्ष थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘ श्री वेदप्रताप वैदिक जी एक प्रखर पत्रकार एवं स्तंभकार थे जो अपनी लेखनी से समसामयिक विषयों पर अपनी बेबाक़ राय रखते थे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी उनकी गहरी पकड़ थी। उनके निधन से हिन्दी पत्रकारिता में एक रिक्तता आयी है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।ॐ शांति।’’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैदिक जी के निधन का शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘ ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार वैदिक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वैदिक जी पत्रकारिता की चलती फिरती पाठशाला थे। उनके निधन से हिन्दी पत्रकारिता को अपूरणीय क्षति पहुंची है। वहीं राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वेद प्रताप वैदिक के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने एक बयान में वैदिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने वैदिक के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट में कहा कि ‘‘वैदिक का जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल देने की कामना करता हूं।’’

Web Title: Senior journalist Ved Pratap Vaidik died of heart attack Rajnath singh and many expressed condolences

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे