लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेताओं ने कहा, उन्होंने भले ही इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वह नेता बने रहेंगे

By भाषा | Updated: July 3, 2019 21:01 IST

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को कहा कि गांधी ने भले ही पार्टी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया हो, लेकिन वह उनके नेता बने रहेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राहुल गांधी का अपने इस्तीफ के बारे में दिया गया बयान कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से छूने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देनेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि वह अध्यक्ष बने रहें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी ने चुनाव में पार्टी का बेहतरीन ढंग से नेतृत्व किया।सचिन पायलट ने कहा, ‘‘ हम चाहते हैं कि राहुल गांधी जी अध्यक्ष बने रहें क्योंकि हम उनके संघर्ष को जानते हैं।’’

राहुल गांधी के इस्तीफे की औपचारिक घोषणा के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को कहा कि गांधी ने भले ही पार्टी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया हो, लेकिन वह उनके नेता बने रहेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राहुल गांधी का अपने इस्तीफ के बारे में दिया गया बयान कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से छूने वाला है।

सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छा थी कि वह अध्यक्ष बने रहें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी ने चुनाव में पार्टी का बेहतरीन ढंग से नेतृत्व किया। पार्टी की हार के कारण उनके नेतृत्व के प्रति हमारे प्रेम और सम्मान में कोई कमी नहीं आई है।’’

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, ‘‘ हम चाहते हैं कि राहुल गांधी जी अध्यक्ष बने रहें क्योंकि हम उनके संघर्ष को जानते हैं।’’ पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘‘ उन्होंने भले ही इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वह नेता बने रहेंगे।’’

लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर एक महीने से बनी असमंजस की स्थिति पर पूर्णविराम लगाते हुए गांधी ने बुधवार को त्यागपत्र की औपचारिक घोषणा कर दी और कहा कि पार्टी के ‘भविष्य के विकास’ के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

चुनावी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) को यह सुझाव भी दिया कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए एक समूह गठित किया जाए क्योंकि उनके लिए यह उपयुक्त नहीं है कि वह इस प्रक्रिया में शामिल हों। 

कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे से निराश हूं : अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे पर बुधवार को निराशा जताई और कहा कि उन्हें आम चुनाव के दौरान प्रदर्शित उत्साह और भावना के साथ पार्टी का नेतृत्व करना जारी रखना चाहिए था।

गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से बुधवार को औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार हैं तथा पार्टी की भविष्य की बेहतरी के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है।

लोकसभा चुनाव परिणाम के दो दिन बाद 25 मई को इस संबंध में गांधी ने अपना इरादा व्यक्त कर दिया था। अमरिंदर ने कहा कि हार के लिए गांधी अकेले जिम्मेदार नहीं हैं। पार्टी के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में हार के लिए सामूहिक जिम्मेदारी साझा की थी।

उन्होंने कहा कि एक चुनावी हार गांधी की ‘‘संपूर्ण नेतृत्व क्षमता’’ को परिभाषित नहीं कर सकती। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराना गांधी के लिए उचित नहीं है। लोकसभा चुनाव से कुछ ही महीने पहले पार्टी ने तीन राज्यों में प्रभावी जीत दर्ज की थी।

उन्होंने कहा कि गांधी के परिपक्व और गतिशील नेतृत्व में पार्टी निश्चित ही पुन: उठ खड़ी होती। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां