लाइव न्यूज़ :

यमुना नदी का हाल देख मोदी और योगी सरकार पर भड़के तेजप्रताप यादव, नए लुक में मथुरा पहुंचे

By भाषा | Updated: October 28, 2019 12:46 IST

दीपावली मनाने के लिए शनिवार को वृन्दावन पहुंचे तेजप्रताप को पता चला कि बरसाना के संत रमेश बाबा की ब्रज चौरासी कोस यात्रा में शामिल कई श्रद्धालु महिलाएं कथित तौर पर यमुना का पानी पीने से बीमार हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप ने अस्पताल पहुंच कर उनका हाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।उन्होंने बीमार श्रद्धालुओं का हाल देख कर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर अपना गुस्सा उतारा।

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने वृन्दावन में कथित तौर पर यमुना का पानी पीकर बीमार हुए बिहार के श्रद्धालुओं का हाल देख कर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर अपना गुस्सा उतारा।

दीपावली मनाने के लिए शनिवार को वृन्दावन पहुंचे तेजप्रताप को पता चला कि बरसाना के संत रमेश बाबा की ब्रज चौरासी कोस यात्रा में शामिल कई श्रद्धालु महिलाएं कथित तौर पर यमुना का पानी पीने से बीमार हो गईं। इनमें से कुछ का संयुक्त चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

तेजप्रताप ने अस्पताल पहुंच कर उनका हाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने बीमार श्रद्धालुओं का हाल देख कर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार पर अपना गुस्सा उतारा। उन्होंने आरोप लगाया कि गंगा-यमुना आदि पवित्र नदियों का उद्धार करने का वादा कर केंद्र में काबिज हुई मोदी सरकार ने पांच साल से ज्यादा वक्त गुजर जाने के बाद भी कुछ नहीं किया।

तेजप्रताप ने कहा ‘‘अब इससे ज्यादा प्रमाण क्या होगा कि धार्मिक आस्था के वशीभूत श्रद्धालु आज यमुना जल का आचमन भी नहीं कर सकते। जिन श्रद्धालुओं ने ऐसा किया, उनकी जान पर बन आई है। यह केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारों की बहुत बड़ी नाकामी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार गंगा-यमुना की सफाई के नाम पर देशवासियों से सिर्फ मजाक कर रही है। यमुना में यमुना जल न बहकर दिल्ली का दूषित पानी बह रहा है। इसी कारण आचमन करने से श्रद्धालु बीमार हुए।’’ तेजप्रताप ने आगाह किया कि यदि यमुना नदी पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो आंदोलन करेंगे।

इससे पहले तेजप्रताप यादव ने रंगजी मंदिर क्षेत्र स्थित एक दुकान से भगवान कृष्ण की मूर्ति खरीदी और यमुना के केशीघाट पर पहुंचकर यमुना के दर्शन करने के बाद बरसाना रवाना हो गए। सोमवार की सुबह तेज प्रताप ने अपने आठ साथियों के साथ ब्रजवास कर गोवर्धन पूजा की तथा अन्नकूट पर्व मनाया। 

टॅग्स :मथुरातेज प्रताप यादवउत्तर प्रदेशबिहारलालू प्रसाद यादवमोदी सरकारनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे