लाइव न्यूज़ :

बच्ची के यौन उत्पीड़न, हत्या के आरोप में सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 5, 2021 20:19 IST

Open in App

कोलकाता, पांच फरवरी शहर के जोड़ाबागान इलाके में आवासीय भवन की सीढ़ियों से एक बच्ची का शव मिलने के एक दिन बाद पुलिस ने उसके यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोप में एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है।

करीब 45 साल का यह आरोपी इलाके की एक इमारत में सुरक्षा गार्ड का काम करता है। उसके खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जिन सीढ़ियों से नौ साल की बच्ची का शव मिला था, वहां से फॉरेंसिक टीम द्वारा एकत्र किए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि कोलकाता पुलिस ने झारखंड निवासी आरोपी को बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया था और पूरी रात पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार किया है।

पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी अपने स्मार्ट फोन पर बच्चों की पोर्नोग्राफी देखता था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना की शाम वह पूरी तरह नशे में धुत्त था और उसने चॉकलेट और खाने की चीजों का लालच देकर बच्ची को बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। उसके बाद उसने बच्ची का गला घोंट कर हत्या कर दी। उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए उसका गला काट दिया।’’

पुलिस को बच्ची के शव के आसपास सीढ़ियों से कुछ दांत और केश मिले।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खून से सना एक चाकू बहुमंजिला इमारत के पीछे नाली से मिला, संदेह है कि इसी से बच्ची की हत्या की गई है।

बच्ची शहर के शोभाबाजार क्षेत्र की रहने वाली थी और जोड़ाबागान में अपने मामा के घर आई थी।

बुधवार की शाम बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?