लाइव न्यूज़ :

गोवा के दोनों जिलों में लगायी गयी धारा 144

By भाषा | Updated: March 27, 2021 21:52 IST

Open in App

पणजी, 27 मार्च गोवा प्रशासन ने कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण पाने के लिए होली, शब-ए-बारात, ईस्टर और ईद-उल फितर से पहले भीड़ पर रोक लगाने के लिए अपने दोनों ही जिलों में शनिवार को धारा 144 लगा दी।

उत्तरी और दक्षिण गोवा के जिलाधिकारियों ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जमावड़े पर रोक लगाने का आदेश जारी किया।

आदेश में कहा गया है कि देश के कई हिस्सों में कोविड-19 के मामले फिर तेजी से बढ़े हैं और होली, शब-ए-बारात, ईस्टर और ईद-उल-फितर पर भीड़ भीड़ एवं अन्य कार्यक्रमों से स्थिति बिगड़ सकती है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मानक संचालन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए इन त्योहारों के सिलसिले में स्थानीय स्तर पर पाबंदियां लगायी हैं।

आदेश में कहा गया है कि इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए लोगों के बीच एक दूसरे से दूरी बनाकर रखना जरूरी है इसलिए धारा 144 लगायी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos