JNU Violence: मानव संसाधन मंत्रालय के मुख्य सचिव ने रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर और रेक्टर को किया तलब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 6, 2020 07:49 AM2020-01-06T07:49:35+5:302020-01-06T07:49:35+5:30

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लाठियों से लैस नकाबपोश लोगों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हमला करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद परिसर में शांति कायम हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Secretary, Ministry of Human Resource Development (MHRD) has called the Registrar, Proctor and Rector of Jawaharlal Nehru University (JNU) to his office, today. | JNU Violence: मानव संसाधन मंत्रालय के मुख्य सचिव ने रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर और रेक्टर को किया तलब

JNU Violence: मानव संसाधन मंत्रालय के मुख्य सचिव ने रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर और रेक्टर को किया तलब

Highlightsपुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) ने कहा कि हिंसा फैलाने आए लोगों ने निजी और सार्वजनिक गाड़ियों को क्षति पहुंचाई गई है। उन्होंने बताया, ‘‘जेएनयू प्रशासन से लिखित आग्रह मिलने के बाद, हम परिसर में गए और शांति स्थापित कराई। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

 दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में होने वाली हिंसा को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के सचिव ने आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर और रेक्टर को अपने कार्यालय में बुलाया है।

बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लाठियों से लैस नकाबपोश लोगों द्वारा छात्रों और शिक्षकों पर हमला करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद परिसर में शांति कायम हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को परिसर में पुलिस को बुलाना पड़ा था। पुलिस ने परिसर में फ्लैग मार्च किया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) आनंद मोहन ने बताया, ‘‘हमें सूचित किया गया था कि छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हुई है। जेएनयू प्रशासन ने लिखित में पुलिस सहायता मांगी थी।’’

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) ने कहा कि निजी और सार्वजनिक गाड़ियों को क्षति पहुंचाई गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘जेएनयू प्रशासन से लिखित आग्रह मिलने के बाद, हम परिसर में गए और शांति स्थापित कराई। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’
 

English summary :
Secretary, Ministry of Human Resource Development (MHRD) has called the Registrar, Proctor and Rector of Jawaharlal Nehru University (JNU) to his office, today.


Web Title: Secretary, Ministry of Human Resource Development (MHRD) has called the Registrar, Proctor and Rector of Jawaharlal Nehru University (JNU) to his office, today.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे