लाइव न्यूज़ :

अमित शाह और पहलवानों के बीच हुई दो घंटे की बैठक, पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों के बारे में दी विस्तृत जानकारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 5, 2023 08:33 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर शनिवार की रात में पहलवानों के बीच करीब दो घंटे की बैठक चली और यह मीटिंग लगभग आधी रात को समाप्त हुई।

Open in App
ठळक मुद्देगृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर शनिवार रात में पहलवानों के साथ करीब दो घंटे की बैठक कीआधी रात तक चली बैठक में पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट शामिल हुएपहलवान भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं

दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों ने बीते शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। गृहमंत्री और पहलवानों के बीच यह गुप्त बैठक पांच दिन के उस अल्टिमेटम के खत्म होने के एक दिन पहले हुए, जब पहलवानों के अपने पदकों को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित करने का प्रयास किया था। जानकारी के अनुसार गृहमंत्री के आवास पर हुई राम में हुए यह बैठक करीब दो घंटे चली और लगभग आधी रात को समाप्त हुई।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार गृहमंत्री शाह के साथ हुई बैठक में पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट के साथ कई कोच शामिल हुए। इस बैठक के संबंध में बजरंग पुनिया ने कहा, “पहलवानों की गृह मंत्री के साथ बैठक हुई थी लेकिन उसके बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।”

पहलवान कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं, वो यूपी के कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद भी हैं। बजरंग, साक्षी, विनेश फोगट और एक नाबालिग पहलवान समेत सात महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में केस दर्ज कराया है।

महिला पहलवानों ने बीते 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बदनीयती से पहलवानों को "यौन उत्पीड़न की मंशा से छुआ। यौन उत्पीड़न की लगभग 15 घटनाएं हुईं, जिसमें गलत तरीके से छूने, सांस की जांच के बहाने स्तनों पर हाथ चलाने, नाभि को छूने की घटनाएं शामिल हैं। इस प्रकरण में एक नाबालिग का आरोप भी है, इस कारण ब्रजभूषण शरम सिंह पर पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया गया है।

खबरों के अनुसार एक ओलंपियन, एक राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक विजेता, एक अंतरराष्ट्रीय रेफरी के साथ-साथ राज्य स्तर के कोच ने महिला पहलवानों के आरोपों की पुष्टि की है और मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक चार राज्यों के 125 गवाहों के बयान रिकॉर्ड किया है।

गृहमंत्री अमित शाह के साथ शनिवार रात में हुई बैठक में पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोपों के बारे में गृहमंत्री को विस्तृत जानकारी दी और मांग की कि सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस मजबूत चार्जशीट दाखिल करे। खबरों के अनुसार गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस उचित प्रक्रिया का पालन कर रही है और यह कानूनी तौर पर बेहद आवश्यक है।

टॅग्स :अमित शाहबजरंग पूनियासाक्षी मलिकविनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब