कोविड-19 की दूसरी लहर: मेंगलुरु शहर में रात का कर्फ्यू सख्ती से लागू

By भाषा | Published: April 11, 2021 01:12 PM2021-04-11T13:12:36+5:302021-04-11T13:12:36+5:30

Second wave of Kovid-19: night curfew strictly enforced in Mangaluru city | कोविड-19 की दूसरी लहर: मेंगलुरु शहर में रात का कर्फ्यू सख्ती से लागू

कोविड-19 की दूसरी लहर: मेंगलुरु शहर में रात का कर्फ्यू सख्ती से लागू

मेंगलुरु, 11 अप्रैल कर्नाटक के मेंगलुरु में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार रात से कर्फ्यू को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात दस बजे के बाद चलने वाले वाहनों की जांच की गई और लोगों की बेवजह आवाजाही पर रोक लगाई गई। कर्फ्यू की अवधि रात दस बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक है।

सड़कों पर निकले लोगों को चेतावनी दी गई और उन्हें घर जाने के लिए कहा गया। होटल मालिकों और दुकानदारों ने शनिवार रात को तय वक्त से दुकाने बंद कर दीं।

हालात पर नजर रखने के लिए चार सहायक आयुक्त, दो उपायुक्त,18 निरीक्षक और 40 उप निरीक्षकों सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने शनिवार से 20 अप्रैल तक 11 दिन के लिए मुख्य शहरों, जिला मुख्यालयों, कस्बों और अन्य शहरी इलाकों में रात दस बजे से सुबह पांच तक का कर्फ्यू लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Second wave of Kovid-19: night curfew strictly enforced in Mangaluru city

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे