लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा चरण प्रारंभ

By भाषा | Updated: February 15, 2021 15:33 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 फरवरी गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण में टीका लगवा चुके लोगों को दूसरी खुराक देने का अभियान सोमवार को शुरू हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल नियमों/शर्तों के अनुसार जिन लोगों ने पहली खुराक ली है, उन्हें उसके चार से लेकर छह हफ्ते के दौरान दूसरी खुराक लेनी है जिसे बूस्टर खुराक भी कहा जाता है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य निदेशक एम ए पंड्या ने बताया कि गुजरात में देश के बाकी भागों की भांति ही 16 जनवरी को टीकाकरण का पहला चरण प्रारंभ हुआ। अब तक 7.91 लाख लोगों को पहली खुराक दी गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमने उन लोगों को दूसरी खुराक देना आरंभ किया जिन्हें 28 दिन पहले पहली खुराक दी गयी थी।’’

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोना देसाई उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें सोमवार को दूसरी खुराक दी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने आज टीके की दूसरी खुराक ली है। इस बूस्टर खुराक के बाद ही शरीर में एंटीबडीज बनने लगते हैं। जब तक ऐसा हो, तब तक हर व्यक्ति को मास्क लगाना चाहिए और एक- दूसरे से दूरी रखनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि यह टीका करीब 60 से 70 फीसद कारगर है और यदि लाभार्थी को अब भी कोरोना वायरस हो जाता है तो हो सकता है कि उसके शरीर में लक्षण सामने नहीं आएं लेकिन वह जाने-अनजाने में दूसरे को संक्रमित कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो