लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में 17 जुलाई को दूसरी विपक्षी एकता बैठक, इस बार 24 दल लेंगे हिस्सा; एमडीएमके, केडीएमके, मुस्लिम लीग शामिलः सूत्र

By अनिल शर्मा | Updated: July 12, 2023 08:07 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र में कहा कि हम जुलाई में फिर से मिलने पर सहमत हुए हैं। मेरा मानना है कि इन चर्चाओं को जारी रखना और हमने जो गति बनाई है, उसे आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है। हमें उन चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है, जिनका सामना हमारा देश कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे 17 जुलाई को शाम 6.00 बजे बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक है। बैठक 18 जुलाई 2023 को सुबह 11 बजे तक रहेगी।विपक्षी एकता की दूसरी बैठक में 8 और दलों की हिस्सेदारी बढ़ी है।

बेंगलुरु:  कर्नाटक के बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को कांग्रेस द्वारा बुलाई जा रही दूसरी विपक्षी एकता बैठक में कम से कम 24 राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, आठ नई पार्टियों ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ एकजुट मोर्चा पेश करने के विपक्षी दलों के प्रयासों को अपना समर्थन दिया है। गौरतलब है कि बिहार में आयोजित पिछली विपक्षी बैठक में 15 पार्टियं ने हिस्सा लिया था।

विपक्षी एकता में 8 और दलों की बढ़ी हिस्सेदारी

पिछले महीने बिहार के पटना में विपक्ष की बड़ी बैठक के बाद, 24 राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता कर्नाटक के बेंगलुरु में होने वाली दूसरी बैठक में भाग लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके), कोंगु देसा मक्कल काची (केडीएमके), विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), केरल कांग्रेस (जोसेफ), और केरल कांग्रेस (मणि) उन नए राजनीतिक दलों में से हैं जो बैठक में शामिल होंगे। गौरतलब है कि केडीएमके और एमडीएमके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के सहयोगी थे।

अध्यक्ष सोनिया गांधी भी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगी

इस बार कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगी। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शीर्ष विपक्षी नेताओं को अगली एकता बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने शीर्ष विपक्षी दल के नेताओं को संबोधित एक पत्र में उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 23 जून को आयोजित विपक्षी बैठक में उनकी भागीदारी के बारे में याद दिलाया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में कहा कि हम जुलाई में फिर से मिलने पर सहमत हुए हैं। मेरा मानना है कि इन चर्चाओं को जारी रखना और हमने जो गति बनाई है, उसे आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है। हमें उन चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है, जिनका सामना हमारा देश कर रहा है।

पत्र में खड़गे ने कहा है, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया 17 जुलाई को शाम 6.00 बजे बेंगलुरु में होने वाली बैठक और उसके बाद रात्रिभोज में भाग लेना सुनिश्चित करें। बैठक 18 जुलाई 2023 को सुबह 11 बजे से जारी रहेगी। खड़गे ने अपने पत्र में आगे कहा, बेंगलुरु में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।

टॅग्स :बेंगलुरुमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह