लाइव न्यूज़ :

भ्रम की स्थिति के कारण बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दो जिलों की पुलिस के बीच हाथापाई

By भाषा | Updated: September 7, 2021 23:57 IST

Open in App

सतना/पन्ना (मप्र), सात सितंबर मध्य प्रदेश के दो जिलों की पुलिस के बीच महिलाओं के गले से चेन झपटने वाले एक गिरोह की गिरफ्तारी को लेकर हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को अधिकारियों ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी सादी पोशाक में थे इसलिए भ्रम की स्थिति बनी।

वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर सतना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि इस महीने के पहले सप्ताह में पन्ना और सतना जिलों में चेन झपटमारी की घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल वाहनों की जांच-पड़ताल के आधार पर यह पता चला है कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले का बबरिया गिरोह इन घटनाओं में शामिल था।

सिंह ने बताया कि जांच के दौरान और शामली पुलिस की सूचना के आधार पर पता चला कि ये चेन झपटमार चित्रकूट में हैं, जहां अमावस्या के दिन भारी भीड़ जमा थी। उन्होंने कहा कि यह पन्ना और सतना जिले का संयुक्त अभियान था और इसमें करीब 50 पुलिसकर्मी शामिल थे।

अधिकारी ने कहा, “ भारी भीड़ थी और एक आईपीएस अधिकारी पन्ना और सतना जिलों की 50 पुलिसकर्मियों की टीम का नेतृत्व कर रहा था। कुछ पुलिस वाले सिविल ड्रेस में थे और इससे कुछ भ्रम की स्थिति पैदा हुई हालांकि अभियान अच्छी तरह से समन्वित था।”

उधर, पन्ना के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने भी कहा कि यह मध्य प्रदेश पुलिस का संयुक्त अभियान था। उन्होंने कहा, “इन वीडियो से एक भ्रम पैदा किया जा रहा है। यह एक संयुक्त और अच्छी तरह से समन्वित अभियान था। सतना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हम भी जांच कर रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।"

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में, पुलिस दो चेन झपटमारों को अपने साथ ले जाने के लिए एक-दूसरे के साथ हाथापाई में शामिल देखी गई। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि गिरफ्तारी का श्रेय लेने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग