SCO Summit 2022: समरकंद में आज पीएम नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी मुलाकात? जानें पूरा शेड्यूल

By विनीत कुमार | Published: September 16, 2022 08:27 AM2022-09-16T08:27:23+5:302022-09-16T08:27:23+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में आज हिस्सा लेंगे। वे कल रात उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद पहुंच गए थे। जानिए दिन भर का उनका पूरा शेड्यूल

SCO Summit 2022: PM Narendra Modi may Chinese President Xi jinping in Samarkand today, Know full schedule | SCO Summit 2022: समरकंद में आज पीएम नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी मुलाकात? जानें पूरा शेड्यूल

एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए समरकंद में पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो- ट्विटर)

समरकंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद पहुंच गए हैं। वे गुरुवार रात यहां पहुंचे। दो साल बाद पहली बार एससीओ के शिखर सम्मेलन में नेताओं की व्यक्तिगत रूप से मौजूदगी दिखेगी। इसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी हिस्सा लेंगे। 

पीएम मोदी शिखर सम्मेलन से इतर पुतिन और उज्बेक राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव सहित कुछ अन्य नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें और मुलाकात करेंगे। हालांकि, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ उनकी संभावित द्विपक्षीय बैठक के बारे में कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। समरकंद में दिन भर का पीएम मोदी क्या शेड्यूल है, जानिए---

- सुबह 10:10 बजे SCO सदस्य देशों के प्रमुखों का स्वागत समारोह होगा

- सुबह 10:25 बजे पर SCO सदस्य देशों के प्रमुखों का ग्रुप फोटो सेशन किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी के साथ-साथ रूसी राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ भी वहां मौजूद होंगे।

- इसके बाद दिन में 10:30 से 11:30 बजे तक SCO की रिस्ट्रिक्टेड फॉर्मेट बैठक होगी। यह 1 प्लस 1 बैठक होगी। इसमें नेताओं के साथ केवल उनके दुभाषिए होंगे। इसमें भी पीएम मोदी, पुतिन, शी जिनपिंग और पाकिस्तानी पीएम सहित सदस्य देशों के नेता साथ होंगे।

- दोपहर 12:10 बजे नेताओं का एक ज्वाइंट फोटो सेशन होगा। वहीं, दोपहर 12:15 से पौने दो बजे तक विस्तारित प्रतिनिधि मंडल चर्चा होगी। इसमें सदस्य देशों के साथ-साथ अन्य आमंत्रित देश भी शामिल होंगे। बैठक के बाद समरकंद घोषणापत्र पर हस्ताक्षर होंगे।

- दोपहर 2:45 से शाम 4 बजे तक पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की ओर से आधिकारिक बैंक्वेट में हिस्सा लेंगे। दोपहर भोज के इस कार्यक्रम में भी वहां पहुंचे सभी देशों के प्रतिनिधि होंगे। ऐसे में यहां भी जिनपिंग और शहबाज शरीफ होंगे।

- शाम 4:10 से 4:45 तक पीएम मोदी रूस के राष्ट्र्पति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

- इसके बाद शाम 5:10 बजे से उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक होनी है।

- शाम 5:30 बजे से 6:00 बजे तक ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ पीएम मोदी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

- पीएम नरेंद्र मोदी फिर समरकंद से भारतीय समयानुसार 7:20 पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके आज रात 10.15 बजे दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

Web Title: SCO Summit 2022: PM Narendra Modi may Chinese President Xi jinping in Samarkand today, Know full schedule

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे