लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने मध्यप्रदेश उपचुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय जनता एवं प्रधानमंत्री को दिया

By भाषा | Updated: November 19, 2020 23:09 IST

Open in App

भोपाल, 19 नवंबर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रदेश की जनता एवं पार्टी के आला नेताओं को दिया।

सत्तारूढ़ भाजपा ने तीन नवंबर को 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से 19 सीटें जीती थी, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को मात्र नौ सीटें मिली।

सिंधिया इन उपचुनावों के परिणाम आने के बाद पहली बार भोपाल आये। यहां उनका राजा भोज हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया, उनके साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी थे।

यहां हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सिंधिया ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘इस जीत का श्रेय यदि किसी को जाता है तो सर्वप्रथम मेरी मध्यप्रदेश की जनता को जाता है। जनता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मध्यप्रदेश में सुशासन लाने के लिये आशीर्वाद प्रदान किया है। इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उनकी नीतियों को भी जाता है।’’

उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय भाजपा के आम कार्यकर्ताओं को भी जाता है, जिन्होंने तन-मन से पूर्ण रुप से चुनाव में कार्य किया है।

यह पूछे जाने पर की उपचुनाव में हारे हुए तीन मंत्रियों ने अभी इस्तीफे नहीं दिये हैं, नरेन्द्र सिंह तोमर सवाल टालते नजर आए उन्होंने कहा, ‘‘मेरे से मेरी बात पूछो।’’

इस उपचुनाव में प्रदेश सरकार में सिंधिया समर्थक दो मंत्री इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया के अलावा एक अन्य मंत्री एदल सिंह कंषाना हार गये थे। इनमें से कंषाना ने इस्तीफा दे दिया है, जबकि अन्य दो मंत्रियों ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

क्रिकेटPBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार छठी जीत, एलएसजी को 54 रन से हराया

विश्वलुइसियाना में सामूहिक गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत, बंदूकधारी भी मारा गया

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

भारत अधिक खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए