लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों, छात्रों ने राष्ट्रीय सम्मेलन में क्वांटम डिवाइस में नैनो टेक्नोलॉजी के उपयोग पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 21, 2021 22:41 IST

Open in App

नैनो-मैटेरियल पर काम करने वाले वैज्ञानिकों और देशभर के छात्रों ने दो दिवसीय सम्मेलन में क्वांटम डिवाइस, क्वांटम मैटेरियल, ऊर्जा रूपांतरण और भंडारण में नैनो तकनीक के इस्तेमाल पर जोर देते हुए भौतिकी क्षेत्र में नैनो-मैटेरियल के इस्तेमाल और प्रगति पर चर्चा की। एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरु के प्रोफेसर, वैज्ञानिक और इस क्षेत्र में दुनियाभर में प्रख्यात डी.डी. शर्मा ने फिजिक्स ऑफ नैनो मैटेरियल कॉन्फ्रेंस (पीएनएम-2021) में कहा कि नैनो-सामग्री की इलेक्ट्रॉनिक संरचना एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिसमें क्वांटम डिवाइस, क्वांटम मैटेरियल, ऊर्जा रूपांतरण और भंडारण में बेहद संभावनाए हैं और बहुत से युवा इसमें गहरी रुचि दिखा रहे हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के तहत स्वायत्त संस्थान नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएनएसटी), मोहाली द्वारा 20-21 अगस्त को प्रत्यक्ष और डिजिटल यानी मिश्रित तरीके से चंडीगढ़ में सम्मेलन का आयोजन किया गया। देशभर के विभिन्न शैक्षणिक और वैज्ञानिक संस्थानों के 20 विशेषज्ञ वक्ताओं सहित 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके तहत नैनोसाइंस और नैनो टेक्नोलॉजी से संबंधित भौतिकी के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की गई। आईएनएसटी के निदेशक प्रोफेसर अमिताभ पात्रा ने कहा कि यह सम्मेलन प्रख्यात वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों के साथ-साथ छात्रों और युवा शोधकर्ताओं के लिए मैटेरियल फिजिक्स में अनुसंधान पर नोट्स का आदान-प्रदान करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच है। इसके अलावा युवा शोधकर्ताओं को सहयोगी कार्य के लिए एक मंच भी प्रदान कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइसरो, आईआईएससी के दल ने बाह्य अंतरिक्ष में जीव विज्ञान संबंधी प्रयोगों के लिए बनाया उपकरण

भारतदेश के 100 जिलों पर जलवायु परिवर्तन की सबसे अधिक मार पड़ सकती है: अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो