लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिक नजरिये से समझें क्या होता है सूर्य ग्रहण, कैसे बनती है आग की अंगूठी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 26, 2019 16:10 IST

देश और दुनिया के कई हिस्सों में 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण देखा गया। यह ग्रहण विशेष खगोलीय घटना है, क्योंकि इस दिन सूर्य 'रिंग ऑफ फायर' यानी आग की अंगूठी की तरह दिखा। सूर्य ग्रहण से कई तरह की आस्थाएं और विश्वास जुड़े हुए हैं लेकिन इस वीडियो में हम आपको वैज्ञानिक नजरिए से समझाएंगे कि सूर्य ग्रहण क्या होता है?

Open in App

देश और दुनिया के कई हिस्सों में 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण देखा गया। यह ग्रहण विशेष खगोलीय घटना है, क्योंकि इस दिन सूर्य 'रिंग ऑफ फायर' यानी आग की अंगूठी की तरह दिखा। सूर्य ग्रहण से कई तरह की आस्थाएं और विश्वास जुड़े हुए हैं लेकिन इस वीडियो में हम आपको वैज्ञानिक नजरिए से समझाएंगे कि सूर्य ग्रहण क्या होता है?

सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक पहलू

सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा के आ जाने की स्थिति से जब सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है, तो इस स्थिति को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है। जब सूर्य का एक भाग छिप जाता है तो उसे आंशिक सूर्यग्रहण कहते हैं। जब सूर्य कुछ देर के लिए पूरी तरह से चंद्रमा के पीछे छिप जाता है तो उसे पूर्ण सूर्यग्रहण कहते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या को ही होता है। 

कैसे बनती है आग की अंगूठी

बता दें कि वलयाकार सूर्यग्रहण तब लगता है जब चांद सामान्य की तुलना में धरती से दूर हो जाता है. इस कारण से उसका आकार इतना नहीं दिखता कि वह पूरी तरह सूर्य को ढक ले. वलयाकार सूर्यग्रहण में चांद के बाहरी किनारे पर सूर्य रिंग यानी अंगूठी की तरह काफ़ी चमकदार नजर आता है.

सूर्य ग्रहण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

एम. पी. बिड़ला प्लेनेटोरियम के निदेशक देवी प्रसाद दुआरी के अनुसार किसी व्यक्ति को उचित सुरक्षा के बिना थोड़ी देर के लिए भी सीधे सूर्य की ओर नहीं देखना चाहिए। यहां तक ​​कि जब सूर्य का 99 प्रतिशत हिस्सा आंशिक ग्रहण के दौरान चंद्रमा द्वारा ढक लिया जाता है, तब भी शेष प्रकाश आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

कैसे देखें सूर्यग्रहण

अगर आपको सूर्यग्रहण देखना है तो इसके लिए सोलर फिल्टर चश्मे का इस्तेमाल करें। सोलर फिल्टर चश्मे को सोलर-व्युइंग ग्लासेस, पर्सनल सोलर फिल्टर्स या आइक्लिप्स ग्लासेस भी कहा जाता है। चश्मा न होने की स्थिति में सूर्य ग्रहण को न देखें। हालांकि इसे ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग की मदद से बिना चश्मे के भी देखा जा सकता है।

टॅग्स :सूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

भारतSurya Grahan 2025 WATCH LIVE: आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण सूर्य का कुछ भाग अंधकारमय हुआ

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा