महाराष्ट्र: मुंबई के जुहू जेवीपीडी इलाके में एक स्कूल बस में लगी आग, जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
By अनिल शर्मा | Published: February 11, 2022 08:22 AM2022-02-11T08:22:41+5:302022-02-11T08:32:10+5:30
आग को बुझा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
महाराष्ट्र: मुंबई के जुहू जेवीपीडी इलाके में एक स्कूल बस में आग लगने की घटना सामने आई है। हादसे में स्कलू बस बुरी तरह जलकर खाक हो गया है। आग का पता लगने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेट की टीमें पहुंची। आग को बुझा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वहीं आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं लग पाया है। मुंबई फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम इसकी जांच में जुटी हुई है।
महाराष्ट्र: मुंबई के जुहू जेवीपीडी इलाके में एक स्कूल बस में आग लगी। घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझा लिया है। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है,आग कैसे लगी इसकी जांच मुंबई फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम कर रही है। (10.02) pic.twitter.com/YsC9BYgs6B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2022