अगले महीने से यूरोप के ज्यादातर देशों की यात्रा होगी महंगी, शेंगेन वीजा के लिए आवेदन शुल्क दो फरवरी से बढ़ेगा

By भाषा | Published: January 15, 2020 06:04 PM2020-01-15T18:04:35+5:302020-01-15T18:04:35+5:30

यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वीजा शुल्क बढ़ाकर 80 यूरो किया जाएगा। यह भारत समेत सभी देशों के आवेदकों पर लागू होगा। इसमें वे देश के लोग नहीं आएंगे जिनका यूरोपीय संघ के साथ वीजा सरलीकरण समझौता है।’’

Schengen visa application fee hike to Euro 80 from February 2 | अगले महीने से यूरोप के ज्यादातर देशों की यात्रा होगी महंगी, शेंगेन वीजा के लिए आवेदन शुल्क दो फरवरी से बढ़ेगा

Demo Pic

Highlightsअगले महीने से यूरोप के ज्यादातर देशों की यात्रा महंगी होगी। इसका कारण शेंगेन वीजा शुल्क में बढ़ोतरी है।

अगले महीने से यूरोप के ज्यादातर देशों की यात्रा महंगी होगी। इसका कारण शेंगेन वीजा शुल्क में बढ़ोतरी है। यह शुल्क मौजूदा 60 यूरो से बढ़कर 80 यूरो हो जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शेंगेन वीजा 26 यूरोपीय देशों के लिये जरूरी है। इसमें आस्ट्रिया, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, यूनान, स्विट्जरलैंड और स्पेन शामिल हैं। नयी दरें दो फरवरी से प्रभाव में आएंगी।

यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वीजा शुल्क बढ़ाकर 80 यूरो किया जाएगा। यह भारत समेत सभी देशों के आवेदकों पर लागू होगा। इसमें वे देश के लोग नहीं आएंगे जिनका यूरोपीय संघ के साथ वीजा सरलीकरण समझौता है।’’

उसने कहा कि दो फरवरी 2020 से अद्यतन शेंगेन वीजा संहिता लागू होगा। इसके कारण वीजा शुल्क में बढ़ोतरी की गयी है। प्रवक्ता के अनुसार 6 से 12 साल के बच्चों को अब 40 यूरो शुल्क के रूनप में देना होगा। अभी यह राशि 35 यूरो है। बुधवार को एक यूरो की विनिमय दर 78.93 रुपये है। छह साल से छोटे बच्चों के लिये कोई शुल्क नहीं होगा क्योंकि अद्यतन नियमन में इस संदर्भ में कोई बदलाव नहीं हुआ है।शेंगेन वीजा के लिये शुल्क में 2006 से कोई बदलाव नहीं हुआ था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘शुल्क बढ़ाकर 80 यूरो करने से हमारे पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन होंगे। इससे हम दुनियाभर में वाणिज्य दूतावास की सुविधा दे सकेंगे, आईटी उपकरण और साफ्टवेयर को उन्नत कर सकेंगे तथा वीजा आवेदनकर्ताओं को बेहतर और अनुकूल प्रक्रियाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी।’’

उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों को देखा जाए तो शेंगेन वीजा शुल्क अभी भी नीचे है। चीन के लिये वीजा शुल्क 125 यूरो पड़ता है जबकि अमेरिका के लिये 133 यूरो है। न्यूजीलैंड के लिये 100 यूरो और भारत के लिये 90 यूरो है। इसके साथ नई वीजा व्यवस्था में शेंगेन वीजा आवेदन फार्म में भी हल्का बदलाव किया गया है।

Web Title: Schengen visa application fee hike to Euro 80 from February 2

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे