लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने चारधाम राजमार्ग परियोजना को दी हरी झंडी, पर्यावरण मामले में नयी समिति गठित

By भाषा | Updated: August 16, 2019 19:06 IST

समिति की अध्यक्षता प्रो रवि चोपड़ा करेंगे, जो न्यायमूर्ति यू सी ध्यानी का स्थान लेंगे, और वह समिति के अध्यक्ष होंगे।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड के चार पवित्र नगरों को सभी मौसम में जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी चारधाम राजमार्ग परियोजना को हरी झंडी दे दी है। न्यायालय ने पर्यावरण से संबंधित मुद्दों के हल के लिये एक नयी उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की है। न्यायमूर्ति रोहिन्टन फली नरिमन और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की पीठ ने उच्चाधिकार समिति का गठन करके राष्ट्रीय हरित अधिकरण के 26 सितंबर, 2018 के आदेश में संशोधन कर दिया।पीठ ने कहा, ‘‘हालांकि, समिति की अध्यक्षता प्रो रवि चोपड़ा करेंगे, जो न्यायमूर्ति यू सी ध्यानी का स्थान लेंगे, और वह समिति के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा, हम इसमें अहमदाबाद स्थित भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग से भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के एक प्रतिनिधि, देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान के एक प्रतिनिधि, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के एक प्रतिनिधि, सीमा सड़क मामलों से संबंधित रक्षा मंत्रालय के एक प्रतिनिधित्व को शामिल किया है।’’पीठ ने कहा, ‘‘हम पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को निर्देश देते हैं कि इस उच्चाधिकार समिति को इस आदेश की तारीख से दो सप्ताह के भीतर गठन किया जाये।

टॅग्स :उत्तराखण्डसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं