लाइव न्यूज़ :

स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, इस दिन इंटरनेट बैंकिंग समेत योनो ऐप नहीं करेंगे काम

By विनीत कुमार | Updated: August 5, 2021 15:05 IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक ट्वीट कर बताया है कि 6 अगस्त को कुछ समय के लिए इंटरनेट बैंकिंग और योनो ऐप आदि काम नहीं करेंगे। बैंक ने वह समय भी बताया है जिस दौरान ग्राहकों को कुछ परेशानी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय स्टेट बैंक के अनुसार कुछ मेंटेनेंस काम के कारण इंटरनेट बैंकिंग और योनो ऐप रहेंगे बंद।स्टेट बैंक की ओर से इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी गई है।

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट दरअसल मुख्य रूप से उन ग्राहकों के लिए है जो इंटरनेट बैंकिंग समेत बैंक की ओर से मिल रही डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। स्टेट बैंक की ओर से ये बड़ी जानकारी ट्वीट कर दी गई है। बैंक ने दरअसल बताया है कि छह और सात अगस्त के बीच उसकी कई डिजिटल सेवाएं बंद रहेंगी।

स्टेट बैंक के अनुसार छह अगस्त की रात 11.45 से 01.15 (7 अगस्त) तक ये सेवाएं बंद रहेंगी। इसके मायने ये हुए कुल रात में कुल 90 मिनट तक बैंक की डिजिटल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसमें योनो, योनो लाइट, इंटरनेट बैंकिंग और योनो बिजनेस जैसी सेवाएं शामिल हैं।

स्टेट बैंक की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि ग्राहकों को कुछ देर के लिए ये असुवधि इसलिए होगी क्योंकि इस बीच कुछ मेंटेनेंस के काम किए जाने हैं। बैंक ने कहा कि वह ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।

बता दें कि एसबीआई ने हाल ही में योनो और योनो लाइट (Yono, Yono Lite) में मजबूत सुरक्षा के लिहाज से सिक्यूरिटी फीचर SIM Binding को जोड़ा था। इन नए तरीकों से कोशिश है कि ग्राहकों को ऑनलाइन या डिजिटल फ्रॉड से बचाया जा सके।

सिम बाइंडिंग फीचर के बाद अब योनो और योनो लाइट ऐप केवल उन मोबाइल डिवाइस पर ही काम करेगा जिसके सिम का नंबर बैंक के साथ पंजीकृत होगा। नई सुरक्षा सुविधाओं के साथ योनो और योनो लाइट के नए संस्करण का उपयोग करने के लिए, यूजर्स को अपने मोबाइल ऐप को अपडेट करना होगा और एक बार फिर से इन ऐप पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा।

बताते चलें कि एसबीआई का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 55.25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,504 करोड़ रुपये रहा। इसकी जानकारी बैंक की ओर से बुधवार को ही दी गई थी।

बैंक ने 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 4,189 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। अप्रैल-जून 2021 तिमाही में एकीकृत आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 7,539.22 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,203.49 करोड़ रुपये था। 

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSBI cuts loan interest: 25 बीपीएस की कटौती?, 15 अक्टूबर 2024 से प्रभावी, जानें असर

कारोबारInstant Loan Scheme SBI: पैन और जीएसटी आंकड़े लाओ और 15-45 मिनट में 50000000 रुपये लोन?, एसबीआई ने त्योहारी सीजन में दिया तोहफा

कारोबारभारतीय स्टेट बैंकः 10000 नई नौकरी?, एसबीआई ने कहा 2024-25 में नए कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना, इस फील्ड में तैनाती?

कारोबारSBI: टारगेट 100000 करोड़ रुपये?, देश का पहला वित्तीय संस्थान बनने का लक्ष्य, एसबीआई चेयरमैन शेट्टी बोले- 3-5 साल में करेंगे धमाका

कारोबारJefferies top picks: 5 साल के मजबूत रिटर्न पर नजर रखने के लिए इन 11 स्टॉक्स में कर सकते हैं निवेश, जानें इनके बारे में

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील