लाइव न्यूज़ :

नए साल में एसबीआई ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बैंक ने आधार दर घटाई

By IANS | Updated: January 1, 2018 19:31 IST

इस कटौती के साथ ही एसबीआई की ब्याज दरें वाणिज्यिक बैंकों में सबसे कम हो गई है।

Open in App

सरकारी बैंक एसबीआई ने सोमवार को नए साल के मौके पर अपने आधार दरों में 30 आधार अंकों की भारी कटौती की घोषणा की, जिसके बाद यह 8.65 फीसदी सालाना हो गई है।  इस कटौती के साथ ही एसबीआई की ब्याज दरें वाणिज्यिक बैंकों में सबसे कम हो गई है। इससे बहुत सारे खुदरा कर्जदारों को राहत मिली है, खासतौर से आवास ऋण और छात्र ऋण लेने वालों को ज्यादा राहत मिली है। इसी प्रकार से, बैंक के बेंचमार्क प्राइम लेंडिग रेट (बीपीएलआर) में भी कमी की गई है, जो 1 जनवरी से प्रभावी है। यह पहले 13.70 फीसदी सालाना था, जो अब 13.40 फीसदी सालाना हो गई है।  एसबीआई द्वारा यहां जारी बयान में कहा गया, "वर्तमान ग्राहकों के लिए संसोधित आधार दर 8.95 फीसदी से घटकर 8.65 फीसदी हो गई है तथा बीपीएलआर 13.70 फीसदी से घटकर 13.40 फीसदी हो गई है।"बयान में आगे कहा गया, "इसके अलावा बैंक ने नए ग्राहकों के लिए आवास ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क में छूट को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। उन ग्राहकों को भी इसका फायदा मिलेगा, जो किसी दूसरे बैंक का आवास ऋण एसबीआई में स्थानांतरित करना चाहते हैं।"

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकबैंकिंगबैंकिंग सेक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

पर्सनल फाइनेंसFRDI बिल: आपका पैसा आप ही बैंक से नहीं निकाल सकेंगे, PM मोदी ने दी सफाई

कारोबारऐसे बैंक खाते जिन्हें आप नहीं करते इस्तेमाल तो कर दें बंद, वरना हो सकता है नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर