लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के रेस्तरां में अब पुरुषों और महिलाओं के लिए नहीं होंगे अलग-अलग प्रवेश द्वार

By भाषा | Updated: December 9, 2019 18:45 IST

सऊदी युवाओं ने इस नए सुधारात्मक कदम की प्रशंसा की है लेकिन कट्टरपंथियों ने सोशल मीडिया पर इस कदम की निंदा की और इसे ‘‘शरिया के खिलाफ’’ बताया। सऊदी अरब के शाह मोहम्मद बिन सलमान निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए देश की उदारवादी और कारोबार के अनुकूल छवि बनाना चाहते हैं

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब में अब रेस्तरां और कैफे में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार नहीं होंगेसऊदी अरब के रेस्तरां में महिलाओं के साथ आने वाले परिवारों के लिए अलग जगह है

 अत्यधिक रूढीवादी समझे जाने वाले इस्लामी देश सऊदी अरब में अब रेस्तरां और कैफे में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार नहीं होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश में सामाजिक प्रतिबंधों में ढील देने की पहल को आगे बढ़ाते हुए इस दिशा में एक और कदम उठाया गया है।

रेस्तराओं में लंबे समय से अविवाहित पुरुषों के लिए एक प्रवेश द्वार, जबकि दूसरा प्रवेश द्वार महिलाओं एवं परिवारों के लिए होता था। नगर पालिका एवं ग्रामीण मामलों के मंत्रालय ने रविवार को ट्वीट किया कि वह ‘‘अविवाहित पुरुषों के लिए अलग और परिवारों के लिए अलग प्रवेश द्वार’’ की आवश्यकता समेत रेस्तरां के लिए कई अनिवार्यताओं को समाप्त कर रहा है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रेस्तरां में बैठने संबंधी प्रतिबंधों को भी हटाया जाएगा या नहीं। सऊदी अरब के रेस्तरां में महिलाओं के साथ आने वाले परिवारों के लिए अलग जगह और केवल पुरुषों के लिए एक अलग जगह निर्धारित होती है।

सऊदी युवाओं ने इस नए सुधारात्मक कदम की प्रशंसा की है लेकिन कट्टरपंथियों ने सोशल मीडिया पर इस कदम की निंदा की और इसे ‘‘शरिया के खिलाफ’’ बताया। सऊदी अरब के शाह मोहम्मद बिन सलमान निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए देश की उदारवादी और कारोबार के अनुकूल छवि बनाना चाहते हैं और इसलिए देश में हाल के समय में कई प्रतिबंधों में ढील दी गई है। 

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं