लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन अरेस्ट, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की कार्रवाई, 4.81 करोड़ रुपये का मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 30, 2022 20:22 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (57) अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री हैं। ईडी ने जैन के परिवार और उनकी कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की थीं।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) विधायक से मामले के सिलसिले में पूछताछ की थी। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया है।दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि खरीदने के लिए लिए गए ऋण को चुकाने के लिए किया गया था।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन से जुड़े मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है। हाल ही में ईडी ने जैन के परिवार और उनकी कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की थीं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने पिछले महीने कहा था कि जैन के परिवार और जैन से संबंधित कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को उनके खिलाफ एक धनशोधन मामले की जांच के तहत अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया गया है। वर्ष 2018 में ईडी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जैन से पूछताछ की थी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सत्येंद्र जैन को ''फर्जी'' मामले में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रभारी हैं। भाजपा को हिमाचल प्रदेश चुनाव में हार का डर है।

वित्तीय जांच एजेंसी द्वारा की गई जांच से पता चला है कि 2015-2016 में, जब जैन एक लोक सेवक थे, उनके स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों को हवाला नेटवर्क के माध्यम से मुखौटा कंपनियों से 4.81 करोड़ रुपये तक प्राप्त हुए। पैसा जैन की कंपनियों को कोलकाता स्थित ऑपरेटरों से हस्तांतरित किया गया था और इसका इस्तेमाल जमीन खरीदने और दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि खरीदने के लिए लिए गए ऋण को चुकाने के लिए किया गया था।

जैन (57) अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, बिजली, गृह, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), उद्योग, शहरी विकास, बाढ़, सिंचाई और जल मंत्री हैं। ईडी ने 2018 में शकूर बस्ती से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक से मामले के सिलसिले में पूछताछ की थी।

ईडी ने एक बयान में कहा कि उसने संपत्तियों की कुर्की के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया है। लगभग 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां ‘‘अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, पर्यास इंफोसोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, जेजे आइडियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, वैभव जैन की पत्नी स्वाति जैन, अजीत प्रसाद जैन की पत्नी सुशीला जैन और सुनील जैन की पत्नी इंदु जैन से संबंधित हैं।’’

टॅग्स :दिल्ली सरकारSatyendar Jainप्रवर्तन निदेशालयअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया